Responsive Scrollable Menu

Madhubala Biopic: मधुबाला की बायोपिक में दिखेंगी अनीत पड्डा? कास्टिंग को लेकर आया नया अपडेट!

Madhubala Biopic: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैयारा से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं। इससे पहले इस किरदार के लिए कियारा आडवाणी का नाम चर्चा में था, लेकिन अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न होने की खबरें सामने आई हैं। 

अनीत पड्डा का नाम आया सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सैयारा से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़े - कृतिका और गौरव 11 मार्च को करेंगे रजिस्टर मैरिज, आफ्टर-पार्टी का इनविटेशन लीक; जाने पूरी डीटेल्स

कियारा आडवाणी को लेकर थी चर्चा

इससे पहले खबरें थी कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी मधुबाला का किरदार निभाने वाली हैं। लेकिन बाद में इन खबरों को अफवाह बताया गया। अब ताजा रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कियारा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह अनीत पड्डा का नाम सामने आया है।

फिल्म के बारे में

Madhubala Biopic

बताया जा रहा है कि यह फिल्म मशहूर निर्देशक जस्मीत के. रीन के निर्देशन में बन सकती है। वहीं, चर्चा यह भी है कि इस बड़े प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी भी साझा नहीं की गई हैं।

यह भी पढ़े -  Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!

मधुबाला की कहानी पर होगी फिल्म

Madhubala Biopic

इस बायोपिक में भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला की जिंदगी, करियर और उनकी विरासत को दिखाया जाएगा। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं और बाकी कलाकारों की कास्टिंग भी जल्द सामने आ सकती है।

अनीत पड्डा के लिए बड़ा मौका

Madhubala Biopic

अगर यह खबर सच साबित होती है, तो अनीत पड्डा के करियर के लिए यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है। उन्होंने हाल ही में फिल्म सैयारा में अहान पांडे के साथ काम किया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

अनीत की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बताई जा रही है और इसकी घोषणा हाल ही में की गई थी।

फिलहाल फैंस को इंतजार है कि मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल को लेकर मेकर्स कब आधिकारिक घोषणा करते हैं।

यह भी पढ़े - कौन हैं वंशिका? जिनसे 14 मार्च को मसूरी में शादी करेंगे कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त बनेगी जीवनसाथी

Continue reading on the app

Personality Rights: बिना परमिशन के शिल्पा शेट्टी की फोटो-आवाज इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे लोग; HC का आदेश

Shilpa Shetty Personality rights: बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनालिटी राइट्स को लेकर सजग हो गए हैं। सलमान खान, ऐश्वर्या-अभिषेक, करण जौहर जैसे सेलेब्स के बाद अब शिल्पा शेट्टी को भी उनके पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बड़ी कानूनी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए शिल्पा शेट्टी के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पहचान से जुड़े किसी भी रूप के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्त रोक लगा दी है।

अदालत ने अपने आदेश दिया है कि किसी भी व्यक्ति या प्लेटफॉर्म को शिल्पा शेट्टी की पहचान का गलत इस्तेमाल करने या उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि अगर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अभिनेत्री से जुड़ा कोई मानहानिकारक या अधिकारों का उल्लंघन करने वाला कंटेंट मौजूद है, तो उसे तुरंत हटाया जाए।

Shilpa Shetty

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी दी गई जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि किसी सार्वजनिक हस्ती की पहचान और प्रतिष्ठा का व्यावसायिक फायदा उठाने या डिजिटल रूप से छेड़छाड़ करने की इजाजत बिना उनकी अनुमति के नहीं दी जा सकती।

साथ ही अदालत ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट इंटरमीडियरीज को निर्देश दिया कि यदि इस तरह का कोई अवैध कंटेंट उनकी जानकारी में आता है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई करें।

इस मामले में शिल्पा शेट्टी की ओर से पैरवी कर रहीं वकील सना रईस खान ने कहा कि यह आदेश डिजिटल दुनिया में बढ़ते डीपफेक और किसी की पहचान की नकल करने जैसी समस्याओं से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिल्पा शेट्टी

2025 में शिल्पा ने दायर की थी याचिका

बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने पर्सनैलिटी राइट्स की कानूनी सुरक्षा की मांग की थी। हाल की सुनवाई के दौरान अदालत ने उन एआई टूल्स को लेकर भी चिंता जताई थी, जो बिना अनुमति के सेलिब्रिटीज की छवि और आवाज की नकल कर सकते हैं।

aishwarya rai, abhishek bachchan, amitabh bachchan

अन्य सितारों को भी मिल चुकी है राहत

शिल्पा शेट्टी से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे इस तरह की कानूनी सुरक्षा हासिल कर चुके हैं। इनमें काजोल, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और सलमान खान जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें अदालत ने इंटरनेट पर उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए पर्सनालिटी राइट्स सुरक्षित किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी का 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु का दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, देखें पूरा शेड्यूल

बुधवार को दक्षिण के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस साफ है: इंफ्रास्ट्रक्चर और सीधे दिखने वाला काम। केरल और तमिलनाडु में मिलाकर करीब 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाएं लॉन्च हो रही हैं, जिनमें सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ग्रामीण कनेक्टिविटी शामिल है। इस पूरे पैकेज का मतलब सिर्फ आंकड़ा नहीं है। असर … Tue, 10 Mar 2026 16:55:33 GMT

  Videos
See all

Tamil Nadu के ग्रामीण एक एक बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं #watercrisis #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:43:20+00:00

Oil Supply पर Trump की Iran को चेतावनी | #viralnews #warnews #iranisraelwar #warbreaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:28+00:00

LPG Crisis Updates : Delhi में LPG Gas Supply कैसी है? क्या बोली आम जनता? Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:40:12+00:00

Breaking News: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश, 'आम आदमी पर कोई..' |War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T11:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers