Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss फेम Anurag Dobhal ICU में भर्ती, Instagram पर Live आकर Suicide अटेंप्ट किया, मैनेजर ने दिया Health Update

बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने कुछ ही दिनों में दूसरी बार आत्महत्या का प्रयास किया, जब उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। इसे अपनी 'अंतिम यात्रा' बताते हुए, इन्फ्लुएंसर ने हजारों फॉलोअर्स को अलविदा कहा और फिर अपनी कार को एक बैरियर से टकरा दी। उनके मैनेजर ने अनुराग के हेल्थ के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, शनिवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर को करीब 150-180 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर में टकरा दिया। 

अनुराग डोभाल ने अपनी 'अंतिम ड्राइव' को लाइवस्ट्रीम किया

एनडीटीवी के अनुसार, अनुराग गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहा था और उसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव था। आंसू रोकते हुए उसने कथित तौर पर कहा, "और मुझे उम्मीद है... जब मैं अगले जन्म में वापस आऊं, तो कृपया मुझे प्यार देना, मम्मी। मुझे प्यार की सख्त जरूरत है।" उसने यह भी कहा कि उसे हिम्मत और प्रोत्साहन की जरूरत है क्योंकि उसके पास मदद के लिए या फोन करने के लिए कोई नहीं है।

80,000 से ज्यादा लोग उनका लाइवस्ट्रीम देख रहे थे और उन्हें दिल और रोने वाले इमोजी भेज रहे थे। अनुराग ने कैमरा घुमाने से पहले कहा, "चलिए आखिरी ड्राइव पर चलते हैं।" रेडिट और एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में स्पीडोमीटर 140-150 किमी प्रति घंटे पर दिख रहा है। बैरियर से टकराने से पहले उन्होंने चिल्लाकर कहा, "और यह अलविदा है।"

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनकी सेहत के बारे में अपडेट दी

इस बीच, अनुराग डोभाल के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनके फैंस को अपडेट दिया है। एक बयान में लिखा है, “टीम यूके राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता हूं कि वे वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इसे आधिकारिक बयान मानें और स्थिति के बारे में लगातार कॉल न करें। यदि कोई और अपडेट होता है, तो हम उचित समय पर साझा करेंगे।” इसमें लोगों से यह भी अनुरोध किया गया है कि जानकारी के लिए केवल उन्हीं के अकाउंट पर भरोसा करें।
कुछ घंटों बाद एक और बयान जारी किया गया, जिसमें लिखा था- “उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, विशेष रूप से उन प्रशंसकों का जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की, आप लोग भगवान हो सच में।” उन्होंने इस कठिन समय में साथ देने के लिए प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया।

कुछ ही दिनों में दूसरी बार सुसाइड अटेंप्ट किया

आपको बताते चले कि, कुछ ही दिन पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मानसिक अत्याचार और यातना का दावा किया। इसके बाद उन्होंने अपना 'आखिरी वीडियो' जारी किया और अपने माता-पिता और भाई-बहनों पर उन्हें 'यातना' देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके माता-पिता उनके अंतरजातीय विवाह के खिलाफ थे और उनकी पत्नी रितिका को घर में प्रवेश नहीं करने देते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। अनुराग ने भाई कलाम इंक ने उनके दावों का जवाब देते हुए कहा कि यह सब 'एकतरफा' है और आरोप लगाया कि उनका भाई व्यूज और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा है।

Continue reading on the app

क्लर्क पिता की अफसर बिटिया, प्राची ने UPSC में AIR 59 लाकर बढ़ाया मान

Prachi Panwar Success Story: कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. मेरठ के हस्तिनापुर इलाके के रानी नगला गांव की रहने वाली प्राची पंवार ने यही साबित कर दिखाया. उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल सर्विस में ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता पाई है.

The post क्लर्क पिता की अफसर बिटिया, प्राची ने UPSC में AIR 59 लाकर बढ़ाया मान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ind vs nz final pitch: क्यों अहमदाबाद की पिच होगी असली X-फैक्टर? दोनों टीमों की ताकत का होगा इम्तेहान

ind vs nz final pitch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अब बेहद करीब है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबसे बड़ी चर्चा अहमदाबाद की पिच को लेकर है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि नरेंद्र  मोदी स्टेडियम की पिच इस मैच का सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर साबित हो सकती।

सेमीफाइनल में बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद है कि फाइनल में भी रन बरस सकते हैं। लेकिन अहमदाबाद की पिच समीकरण आसान नहीं बनाती। खासकर स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मैदान इस टूर्नामेंट में सबसे मुश्किल साबित हुआ है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और सूर्यकुमार यादव के सामने भी सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि वह इस पिच पर कितने ओवर स्पिन से करवाएं। इस वर्ल्ड कप में यहां स्पिनरों को बहुत कम मदद मिली है। ऐसे में उनकी रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

वरुण को क्या फाइनल में ड्रॉप किया जाएगा?
भारत की ओर से भी स्पिन को लेकर चर्चा तेज है। टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म पिछले कुछ मैचों में फीका पड़ा है। सुपर-8 चरण में उनकी गेंदबाजी उतनी असरदार नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तो उन्होंने चार ओवर में 64 रन दे दिए, जो उनके टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा।

दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी चक्रवर्ती महंगे साबित हुए थे। हालांकि उन्होंने चार विकेट लिए थे, लेकिन 50 से ज्यादा रन भी दे दिए थे। इसके बाद सुपर-8 के मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था।

अहमदाबाद में स्पिन गेंदबाज मैच ओवर विकेट इकोनॉमी रेट
टी20 विश्व कप 2026 6 80 21 9.33
ओवरऑल इंटरनेशनल टी20 14 176 43 9.32

टी20 WC के 6 मैच में स्पिनर ने सिर्फ 80 ओवर डाले
अगर आंकड़ों की बात करें तो अहमदाबाद इस टूर्नामेंट का सबसे कम स्पिन-फ्रेंडली मैदान रहा है। यहां खेले गए 6 मैच में स्पिन गेंदबाजों ने सिर्फ 80 ओवर डाले, जो सभी आठ वेन्यू में सबसे कम है। इतना ही नहीं, स्पिन गेंदबाजों की इकॉनमी भी यहां 9.32 रही है, जो टूर्नामेंट के औसत से काफी ज्यादा है।

भारत-न्यूजीलैंड के स्पिनर (अहमदाबाद में) मैच ओवर विकेट औसत इकोनॉमी 
वरुण चक्रवर्ती 3 11 8 14.25 10.36
मिचेल सैंटनर 2 8 0 - 8.75
अक्षर पटेल 1 3 0 - 8
कुलदीप यादव 1 1 0 - 12
वॉशिंगटन सुंदर 9 25.3 4 55.25 8.66
ईश सोढ़ी 1 3 1 34 11.33
रचिन रवींद्र 1 1 1 9 9

अक्षऱ को अहमदाबाद के दो मैच में नहीं मौका मिला
भारत के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी इस मैदान पर दो मैचों में टीम से बाहर बैठना पड़ा था। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट भी यहां स्पिन की सीमाओं को समझ रहा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी और खुद सैंटनर भी इस मैदान पर ज्यादा असरदार नहीं रहे हैं। सैंटनर ने यहां खेले दो टी20 मैचों में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है।

हालांकि न्यूजीलैंड के पास एक विकल्प कोल मैक्कॉनी भी हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक ओवर में लगातार दो विकेट लेकर ध्यान खींचा था। लेकिन फ्लैट पिच पर उनका असर भी सीमित रह सकता है।

इस पिच पर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज अगर शुरुआत से आक्रामक खेलते हैं तो स्पिनरों को हावी होने का मौका नहीं मिलेगा।

कुल मिलाकर अहमदाबाद की यह फ्लैट और उछाल वाली पिच फाइनल को हाई-स्कोरिंग बना सकती है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी और जो टीम हालात के हिसाब से जल्दी रणनीति बदलेगी, वही ट्रॉफी के करीब पहुंच सकती है।

Sun, 08 Mar 2026 14:32:27 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War Cost | US Iran War Cost | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:08:21+00:00

Tarun Murder Case: तरुण का कत्ल करना मजहबी चरमपंथियों को पड़ रहा भारी | #jihad #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:17:00+00:00

Manchar Pune Barav Dispute: Medha Kulkarni दौरे के बाद माहौल हुआ संवेदनशील | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:15:01+00:00

Tarun Case Update : Delhi के Uttam Nagar मामले में MCD का Action, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers