चक्रवात मुरासु का असर, दिवाली भीड़ के बीच 9 ट्रेनें कैंसिल; 11 फ्लाइट भी रद्द
चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल कर लिया है। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और भारी बारिश के बीच 9 ट्रेनें और चेन्नई से 11 उड़ानें रद्द हुई हैं। जानें किन रूटों पर यातायात प्रभावित है और मौसम विभाग का ताजा अलर्ट।
Sweet Recipe: 30 साल पुराना स्वाद और पहाड़ जैसा आकार, करौली के हाईवे पर UP के इस मिठाई की धूम
Panchmewa Sweet Looks Like Mountain: मिठाइयों की दुनिया में आपने कई तरह की वैरायटी देखी होंगी, लेकिन करौली के नेशनल हाईवे-23 पर इन दिनों पहाड़ जैसी दिखने वाली मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है. इसका नाम पंचमेवा है, जो करीब 30 साल पुरानी पारंपरिक मिठाई है. उत्तर प्रदेश के व्यापारी इसे बड़े आकार में तैयार कर हाईवे के किनारे ठेलों पर बेच रहे हैं. करौली में करीब 9 से 10 व्यापारी पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग ठेलों पर इसकी बिक्री कर रहे हैं. पंचमेवा बनाने में नारियल का बुरादा, छुहारा, इलायची, बादाम, किशमिश, चेरी, मूंगफली, सूजी और शक्कर का इस्तेमाल होता है. व्यापारी राजीव सिंह के मुताबिक, इसे तैयार करने में दो से तीन दिन लगते हैं. वे पिछले 10 साल से इस मिठाई को बेच रहे हैं. इसका विशाल आकार देखकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर रुकते हैं और इसके स्वाद के बारे में जानकारी लेते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18








