Video: जिन बेटियों को पढ़ाया-लिखाया, वही पिता की चिता तक न पहुंच सकीं; वीडियो कॉल पर दी अंतिम विदाई
हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग शिवचरण रामरतन गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने तुरंत उनकी तीनों बेटियों को सूचना दी और अंतिम संस्कार में शामिल होने का आग्रह किया।
हालांकि, नेपाल, उत्तर प्रदेश और मुंबई में रहने वाली तीनों बेटियां समय पर सोनीपत नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई लोगों को भावुक कर दिया।
पत्नी के निधन के बाद वृद्धाश्रम में अकेले रह रहे थे
जानकारी के अनुसार, शिवचरण रामरतन गुप्ता मूल रूप से मुंबई में कपड़ा कारोबार से जुड़े थे। करीब दो वर्ष पहले वह अपनी पत्नी मीना के साथ सोनीपत के एक वृद्धाश्रम में रहने आए थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था, जिसके बाद वे वहीं अकेले रह रहे थे।
बीमारी के बाद हुई मौत
बताया जा रहा है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे शिवचरण रामरतन गुप्ता ने मंगलवार तड़के अंतिम सांस ली। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी, लेकिन दूरी और समय की वजह से बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं।
What’s even the point of life if you can’t be there for your parents’ last rites ? video from Sonipat Imagine attending the funeral of the people who raised you stood by you your whole life through a video call. No one should ever have to go through this. pic.twitter.com/qrAqOYFWzT
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 5, 2026
वीडियो कॉल के जरिए दी अंतिम विदाई
अंतिम संस्कार के दौरान तीनों बेटियां वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ी रहीं और उसी माध्यम से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, बेटियों के अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने के पीछे की व्यक्तिगत परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस घटना को उन्हीं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए।
Ramayana English Trailer: 'रामायण' के नए ट्रेलर ने मचाया बवाल! हिंदी से ज्यादा इंग्लिश ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल; रिलीज डेट भी कन्फर्म
Ramayana English Trailer: निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। हाल ही में फिल्म के हिंदी ट्रेलर ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था, जिसके कुछ दिनों बाद अब मेकर्स ने इसका इंग्लिश वर्जन भी जारी कर दिया है। इंग्लिश ट्रेलर में सभी स्टार्स ने अने डायलॉग इंग्लिश में डब किए हैं, जिसे देख फैंस ने खूब तारीफें कीं।अब सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेलरों की तुलना शुरू हो गई है और फैंस सबसे ज्यादा इंग्लिश ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं।
An epic journey unlike anything seen before.
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
फैंस बोले- इंग्लिश ट्रेलर ज्यादा दमदार लगा
कई दर्शकों का मानना है कि इंग्लिश ट्रेलर पहले से ज्यादा प्रभावशाली और बेहतर एडिटेड नजर आता है। इसी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। एक यूजर ने लिखा- 'रामायण इंग्लिश डबिंग में लिप-सिंक एकदम परफेक्ट लग रही है।'
Man they finally changed the colour grading
— $ (@Dmis_fit) August 6, 2026
The jungle shots are no more flat
This shows that they are listening to us#Ramayana English dubbing look perfect sync with lip ???????? pic.twitter.com/5rejoVNjph
कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रेलर की गति पहले से बेहतर लग रही है, जबकि कुछ ने रणबीर कपूर के भगवान राम, यश के रावण और साई पल्लवी के सीता वाले किरदारों की तारीफ की।
This 43 Secs Glimpse from #Ramayana ENGLISH Trailer completely SHOOK me ????????
— Manoz Kumar (@ManozTalks) August 5, 2026
The Powerful ENGLISH DUBBING , Specially the commanding voice of - Superstar #Yash�� and #RanbirKapoor , elevates the entire EXPERIENCE to Another level
Firmly Believe - 3000 Cr WW from Part1 pic.twitter.com/wPflwjp2gC
वहीं, कुछ दर्शकों ने इंग्लिश डबिंग और भारतीय उच्चारण की आलोचना को भी गलत बताते हुए कहा कि यह स्वाभाविक और वास्तविक लगता है।
क्या बदला है इंग्लिश ट्रेलर में?
पहली नजर में दोनों ट्रेलर लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन ध्यान से देखने पर कुछ अंतर साफ नजर आते हैं।
इंग्लिश ट्रेलर से कुछ दृश्य हटाए गए हैं, जिससे इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले अधिक तेज और सटीक महसूस होती है। इसके अलावा दोनों ट्रेलरों की अवधि भी अलग है। हिंदी ट्रेलर करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबा है, जबकि इंग्लिश ट्रेलर की लंबाई लगभग 3 मिनट 55 सेकंड रखी गई है।
यही छोटे-छोटे बदलाव दर्शकों को इंग्लिश वर्जन ज्यादा प्रभावी लगने की वजह माने जा रहे हैं।
रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
इंग्लिश ट्रेलर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की सटीक रिलीज डेट भी स्पष्ट कर दी है।
इससे पहले हिंदी ट्रेलर लॉन्च के दौरान केवल इतना बताया गया था कि फिल्म दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में आएगी। अब पुष्टि हो गई है कि 'रामायण पार्ट 1' 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मल्टी-लैंग्वेज रिलीज होगी फिल्म
'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और इंग्लिश भाषा में भी रिलीज होगी। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट की वजह से यह साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









