किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को किया फोन, परिसीमन पर मांगा समर्थन तो कांग्रेस नेता ने दिया ये जवाब
Parliament Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र जारी है. लेकिन इस सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच भारी गतिरोध देखने को मिला है. जिसके चलते सदन की कार्यवाही ज्यादातर समय के लिए स्थगित रही है. इस बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को फोन किया.
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई. किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से परिसमीन पर समर्थन मांगा. इस पर कांग्रेस नेता ने रिजिजू को जवाब दिया कि वो अपने सहयोगी दलों से बातचीत के बाद ही इस पर अपना रुख जाहिर करेंगे.
रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगा परिसीमन पर समर्थन
बताया जा रहा है कि किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राहुल गांधी से फोन पर बातचीत के दौरान परिसीमन पर समर्थन देने की मांग की. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता से कहा कि महिला आरक्षण लागू न होने की वजह से महिला समाज में नाराजगी बढ़ेगी. रिजिजू ने कहा कि परिसीमन पर समर्थन मिलने से महिला आरक्षण विधेयक लागू करने में मदद मिलेगी.
रिजिजू को राहुल गांधी ने क्या दिया जवाब?
उसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से कहा कि वह पहले अपनी पार्टी और सहयोगी दलों से इस पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग में भी चर्चा की जाएगी. चर्चा के बाद कांग्रेस सरकार को अपना रुख बताएगी.
पहले भी राहुल गांधी से मिल चुके हैं रिजिजू
बता दें ये पहली बार नहीं है जब किरेन रिजिजू ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर बातचीत की हो. इससे पहले बुधवार को भी रिजिजू ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की मांग की थी. दोनों नेताओं की यह मुलाकात संसद भवन में स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में हुई थी. ये मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली थी. इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. हालांकि बाद में गौरव गोगोई और केसी वेणुगोपाल भी इस चर्चा में शामिल हुए थे.
कई और पार्टियों से भी संपर्क में है सरकार
बता दें कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में ही परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास कराने की कोशिश कर रही है. जिसके लिए सरकार पहले ही कई राजनीतिक दलों के साथ चर्चा कर चुकी है. बताया जा रहा है कि सरकार इंडिया ब्लॉक के दलों- समाजवादी पार्टी, डीएमके और एनसीपी (एसपी) के साथ भी संपर्क बनाए हुए है. सूत्रों के मुताबिक, डीएमके ने अपने राज्य के हितों को लेकर सरकार से आश्वासन मांगा है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, विकास से जुड़े कई विषयों पर चर्चा
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.
विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया
बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन एवं विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.
राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है.
पूर्ण सहयोग का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने राज्य में एनसीसी के विस्तार तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास से संबंधित सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से राज्य के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










