Responsive Scrollable Menu

12 महीने, एक भी जवान की मौत नहीं… 47 साल में पहली बार CRPF ने रचा इतिहास

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 47 साल में पहली बार एक साल से अधिक समय तक ऑपरेशनल अभियान में किसी जवान को नहीं खोया है. यह उपलब्धि बल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मानी जा रही है.

Continue reading on the app

Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के लुधियाना स्थित खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरि के घर में गद्दे के नीचे मादक पादक का एक पैकेट रखने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में पुलिसकर्मी को गद्दे के नीचे पैकेट रखते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

गिरि को शनिवार को खन्ना स्थित उनके आवास से मादक पदार्थों की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उनके आवास में लगे गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड कथित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले से मुक्त कर दिया। वीडियो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी कमरे में प्रवेश कर गद्दे के नीचे एक पैकेट रखता हुआ कथित तौर पर दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दर्पण आहलूवालिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया।

अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगी। दर्पण ने जोर देकर कहा, “मैं सभी नागरिकों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में पंजाब पुलिस की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है।

कानून सभी से ऊपर है, चाहे वह आरोपी हो, नशा तस्कर हो या पुलिसकर्मी।” कथित सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की एक टीम पैकेट रखे जाने के तुरंत बाद कमरे में प्रवेश करती दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी उसी जगह से कोई वस्तु बरामद करते हुए नजर आता है, जहां एएसआई ने कथित तौर पर पहले पैकेट रखा था।

Continue reading on the app

  Sports

T20I का अमर रिकॉर्ड, जिस दिन डेब्यू उसी दिन संन्यास, राहुल द्रविड़ के नाम है ये अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज राहुल द्रविड़ ने टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसका टूट पाना असंभव है. द्रविड़ दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20आई में जिस अपना डेब्यू किया उसी दिन उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी. द्रविड़ ने अपना एकमात्र टी20 इंटरनेशनल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. Mon, 2 Nov 2026 20:46:32 +0530

  Videos
See all

Tiger Viral Video: जंगल में अपने 4 शावकों के साथ दिखी बाघिन #tiger #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:45:13+00:00

Jhansi Viral Video: झांसी में महिलाओं का शराब के खिलाफ प्रदर्शन #jhansi #protest #alcohol #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers