Responsive Scrollable Menu

Punjab Police ASI निलंबित: नेता के घर गद्दे नीचे मादक पदार्थ रखने का वीडियो आया सामने

चंडीगढ़, दो नवंबर पंजाब के लुधियाना स्थित खन्ना में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरि के घर में गद्दे के नीचे मादक पादक का एक पैकेट रखने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीडियो में पुलिसकर्मी को गद्दे के नीचे पैकेट रखते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

गिरि को शनिवार को खन्ना स्थित उनके आवास से मादक पदार्थों की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उनके आवास में लगे गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड कथित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें मामले से मुक्त कर दिया। वीडियो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी कमरे में प्रवेश कर गद्दे के नीचे एक पैकेट रखता हुआ कथित तौर पर दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दर्पण आहलूवालिया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया।

अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम करती है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगी। दर्पण ने जोर देकर कहा, “मैं सभी नागरिकों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ में पंजाब पुलिस की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है।

कानून सभी से ऊपर है, चाहे वह आरोपी हो, नशा तस्कर हो या पुलिसकर्मी।” कथित सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की एक टीम पैकेट रखे जाने के तुरंत बाद कमरे में प्रवेश करती दिखाई दे रही है, जिसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी उसी जगह से कोई वस्तु बरामद करते हुए नजर आता है, जहां एएसआई ने कथित तौर पर पहले पैकेट रखा था।

Continue reading on the app

Q2 Results: स्नैक्स कंपनी का मुनाफा 79% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान

Q2 Results: स्नैक्स कंपनी Gopal Snacks के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा करीब 79% बढ़कर 45.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

अहमदाबाद में होगा 10 टीम के बीच प्राइम वॉलीबॉल लीग का रोमांच, 30 नवंबर से पांचवें सीजन का आगाज

प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पांचवें सीजन का आगाज 30 नवंबर से अहमदाबाद में होगा. वीर सावरकर खेल परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ ने इस साल लीग को भारत की पहली डिवीजन की पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता दी थी. लीग के सीईओ जॉय भट्टाचार्य ने इसे देश में पेशेवर वॉलीबॉल के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया. मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु टॉरपीडोज भी खिताब बचाने उतरेंगे. Mon, 2 Nov 2026 21:28:15 +0530

  Videos
See all

Jhunjhunu में कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा? मंत्री Jhabar Singh Kharra ने भी जाना हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:43:13+00:00

Karl Bushby reunites with mum at home after 28-year journey. #KarlBushby #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers