Responsive Scrollable Menu

Mexico के स्कूलों में Mobile Phone बैन, राष्ट्रपति Sheinbaum के फैसले का कुछ अभिभावकों ने किया विरोध

कुलियाकन (मेक्सिको), दो नवंबर (एपी) मेक्सिको में बच्चों और किशोरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को सीमित करने के संघीय सरकार के प्रयासों के तहत मंगलवार से विद्यालयों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। पिछले एक दशक में 100 से अधिक देशों ने इस तरह के कदम उठाए हैं। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की इस पहल को विशेषज्ञों का समर्थन मिला है।

उनका मानना है कि इस कदम से बच्चों और किशोरों के तकनीक के इस्तेमाल में कमी आएगी, जिससे उनमें एकाग्रता की कमी, तनाव और चिंता जैसी समस्याएं कम करने में मदद मिलेगी। मेक्सिको के अधिकारी इस महीने ऐसे नियम लागू करने की भी तैयारी कर रहे हैं, जिनके तहत डिजिटल मंचों को नफरत फैलाने वाले भाषण, दुर्व्यवहार, यौन हिंसा, उत्पीड़न, ऑनलाइन धमकाने-परेशान करने और अन्य गैरकानूनी सामग्री वाले पोस्ट हटाने होंगे। हालांकि, मोबाइल फोन संबंधी प्रतिबंध का देश के कुछ हिस्सों में विरोध शुरू हो गया है।

कुछ अभिभावकों को डर है कि देश में जारी हिंसा के बीच वे अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पाएंगे। इस हिंसा से बच्चे और किशोर भी प्रभावित हो रहे हैं। मेक्सिको में बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले नागरिक संगठनों के गठबंधन ‘नेटवर्क फॉर चिल्ड्रन्स राइट्स इन मेक्सिको’ (रेडिम) के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में 17 वर्ष की आयु तक के हर 10 बच्चों में से एक बच्चा संगठित अपराध से जुड़े अपराधों का शिकार हुआ।

सिनालोआ में ‘नेशनल यूनियन ऑफ पैरेंट्स’ के राज्य प्रतिनिधि फ्रांसिस्को ऑर्टिज ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अभिभावक अपने बच्चों को डिजिटल माध्यम से संपर्क करने की सुविधा नहीं देने पर सहमत होंगे, खासकर तब, जब बच्चे स्कूल के बजाय घर पर इतना अधिक समय बिता रहे हैं।’’ उन्होंने सरकार पर अभिभावकों की राय की अनदेखी करने और ऐसे नियमों को मंजूरी देने का आरोप लगाया, जो ‘‘बच्चों के संबंध में निर्णय लेने के अभिभावकों के अधिकार के खिलाफ हैं।’’ शीनबाम के जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्कूली समय के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, शिक्षकों की देखरेख में पढ़ाई के लिए या व्यक्तिगत आपात स्थिति, शारीरिक अक्षमता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। छात्र स्कूल आते-जाते समय अपने साथ मोबाइल फोन रख सकेंगे।

Continue reading on the app

Israel Election results: इजरायल में नेतन्याहू का सरेंडर, मुस्लिम PM होगा घोषित? Top News।World News

Israel Election results: इजरायल में नेतन्याहू का सरेंडर, मुस्लिम PM होगा घोषित? Top News।World News #IsraelElection #Netanyahu #IsraelNews #IsraelPolitics #GadiEisenkot #WorldNews #MiddleEast #BreakingNews #internationalnews इजरायल के चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में नया समीकरण बना दिया है। बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि उनके विरोधी गुट को 48 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं अरब पार्टियों ने 19 सीटें जीतकर सरकार गठन में अपनी भूमिका अहम बना ली है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, uttarakhand news, aaj ki taaza khabar, hindi news live, delhi no puc no fuel, india bloc delhi rally, amit shah telangana padyatra, azam khan ed case, us midterm elections 2026, bharat renewable energy summit 2026, nora fatehi 200 crore fraud case, zurich protest, bangladesh garment workers protest, dammam airstrike, israel hezbollah operation, diljit dosanjh khalistan plot, saurabh chandrakar mahadev betting case, cyclone murasu

Continue reading on the app

  Sports

अहमदाबाद में होगा 10 टीम के बीच प्राइम वॉलीबॉल लीग का रोमांच, 30 नवंबर से पांचवें सीजन का आगाज

प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पांचवें सीजन का आगाज 30 नवंबर से अहमदाबाद में होगा. वीर सावरकर खेल परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ ने इस साल लीग को भारत की पहली डिवीजन की पेशेवर वॉलीबॉल लीग के रूप में मान्यता दी थी. लीग के सीईओ जॉय भट्टाचार्य ने इसे देश में पेशेवर वॉलीबॉल के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया. मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु टॉरपीडोज भी खिताब बचाने उतरेंगे. Mon, 2 Nov 2026 21:28:15 +0530

  Videos
See all

Jhunjhunu में कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा? मंत्री Jhabar Singh Kharra ने भी जाना हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:43:13+00:00

Karl Bushby reunites with mum at home after 28-year journey. #KarlBushby #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers