Responsive Scrollable Menu

टीम इंडिया कब-कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Team India Next T20 Match : भारतीय क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेलेगी. ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के मन में है. क्योंकि अभी इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलकर फ्री हुई है. उससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेली थीं. अब टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड में पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. लेकिन टीम इंडिया अपना अगला टी20 मैच कब खेलेगी. किस टीम के खिलाफ कहां पर उसे अपना अलगा टी20 मैच खेलना है, आइए इसके बारे में जानते हैं.  

भारत ने अपनी पिछली तीन टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेली हैं. टीम इंडिया ने सबसे पहले सिंतबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज को भारत ने 3-0 से जीता था. इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली. ये सीरीज भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2-2 से टाई रही थी. इस सीरीज के दो मैच टीम इंडिया ने जीते थे. वहीं दो मैच वेस्टइंडीज ने जीते थे. इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बेनतीजा रहा था. इसके बाद सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी. वहीं न्यूजीलैंड से पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली.

टीम इंडिया कब खेलेगी अपना नेक्स्ट टी20 मैच

टीम इंडिया अपना नेक्स्ट टी20 इंटरनेशनल मैच अब सीधे अगले महीने खेलेगी. भारत की टी20 क्रिकेट टीम को नवंबर में कोई भी मुकाबला खेलने को नहीं मिलने वाला है. टीम इंडिया अब इस महीने में वनडे और टेस्ट मैच खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया 22 दिसंबर को अपना नेक्स्ट टी20 मैच खेलेगी. इंडियन क्रिकेट टीम टीम मंगलवार के दिन अपना अगला टी20 मैच खेलेगी. 

कहां खेलेगी टीम इंडिया अपना नेक्स्ट टी20 मैच

इंडियन क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 मैच गुजरात में खेलेगी. टीम इंडिया को गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अपना नेक्स्ट मैच खेलना होगा. इस स्टेडियम को निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में टीम इंडिया गुजरात के उस स्टेडियम पर मैच खेलने वाली है, जहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं और खूब धूम मचाते हैं.

किसके खिलाफ भारत खेलेगा अपना नेक्स्ट टी20 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम अपना नेक्स्ट टी20 मैच श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसंबर (मंगलवार) को खेलेगी. भारत में इंडिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है.

कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया का नेक्स्ट टी20 मैच

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले शाम के समय खेले जाएंगे. इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच शाम 7 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले इसी समय पर खेलने जाने वाला हैं. 

किन तारीखों को खेले जाएंगे सभी मुकाबले

22 दिसंबर को पहला टी20 मैच भारत और श्रीलंका के बीच निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम,सौराष्ट्र में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच 27 दिसंबर को शाम 7:00 बजे से महाराष्ट्र के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

Continue reading on the app

UP News: चुनाव से पहले शहरों के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, अगले 2 महीनों में होंगे ये बड़े काम

UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने शहरों की तस्वीर बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. प्रदेश का नगर विकास विभाग अब शहरी सुविधाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. शासन स्तर पर हुई एक अहम बैठक में यह तय किया गया है कि वित्तीय वर्ष के बचे हुए बजट में से लगभग अठारह हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य अगले दो महीनों के भीतर हर हाल में धरातल पर शुरू करा दिए जाएं. सरकार की मंशा है कि चुनावी माहौल और आचार संहिता की बंदिशें लगने से पहले जनता से जुड़े सभी जरूरी नागरिक कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि आम लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से निजात मिल सके.

बजट खर्च की समीक्षा और बड़े निर्देश

हाल ही में शासन में वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट को खर्च करने की प्रगति की समीक्षा की गई. इस बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नगर विकास विभाग के लिए कुल छब्बीस हजार पांच सौ तेरह करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसमें से इक्कीस अक्तूबर तक केवल आठ हजार एक सौ उनतीस करोड़ रुपये की परियोजनाओं को ही स्वीकृति मिल पाई थी. इस अवधि तक महज पांच हजार दो सौ चौबीस करोड़ रुपये ही वास्तव में खर्च हो सके थे. इसका सीधा मतलब यह है कि अभी भी विभाग के पास लगभग अठारह हजार दो सौ तिरासी करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बची हुई है. शासन के आला अधिकारियों ने इस स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि बची हुई इस भारी धनराशि को विशेष अभियान चलाकर तुरंत खर्च किया जाए ताकि प्रदेश के शहरों में बुनियादी सुविधाओं का बड़ा नेटवर्क खड़ा हो सके.

धार्मिक शहरों और मेलों के लिए खुला खजाना

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानीय निकायों में लगने वाले पारंपरिक मेलों और प्रदर्शनियों से जुड़े जितने भी प्रस्ताव शासन के पास लंबित हैं, उनके लिए धनराशि तुरंत जारी कर दी जाए. इसके साथ ही धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों के लिए चलाई जा रही वंदन योजना के तहत भी तेजी से प्रस्ताव मंगाकर धन आवंटित किया जाएगा. आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत चिन्हित शहरों में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के काम को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का जोर इस बात पर है कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान वाले नगरों में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

पार्कों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचा सुधार पर जोर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना और उपन योजना के तहत नगरों में पार्कों के निर्माण और उनके सुधारीकरण का काम भी युद्ध स्तर पर किया जाएगा. इसके अतिरिक्त लंबे समय से अटके पड़े नाली, सड़क, सीवर और गलियों के निर्माण को प्राथमिकता पर शुरू कराने का आदेश दिया गया है. शासन ने प्रदेश के सभी नगर निकायों को निर्देश भेजा है कि पहले आवंटित किए गए बजट का काम पूरा कराकर अगली या अंतिम किस्त की मांग जल्द से जल्द शासन से करें. हालांकि, धन की मांग करते समय निकायों को काम की वास्तविक स्थिति बतानी होगी और इसके प्रमाण के रूप में कार्यस्थल की तस्वीरें और उपयोगिता प्रमाण पत्र भी साथ में जमा करना अनिवार्य होगा.

आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की रणनीति

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन की सबसे बड़ी चिंता यह है कि चुनाव आचार संहिता प्रभावी होते ही किसी भी नए काम का टेंडर निकालना संभव नहीं होगा. इसी कानूनी बाध्यता को ध्यान में रखते हुए शासन ने तय किया है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही सभी जरूरी विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित कर दिया जाए. अधिकारियों का मानना है कि यदि टेंडर प्रक्रिया समय रहते पूरी हो जाती है, तो चुनाव के दौरान भी स्वीकृत विकास कार्यों की गति धीमी नहीं पड़ेगी और शहरों में सड़क, नाली, सीवर तथा सफाई से जुड़े नए प्रोजेक्ट समय पर पूरे होकर जनता को राहत पहुंचा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा एलान, अगले 6 महीने में देंगे एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हालांकि, उनके जल्द फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन वह भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शायद ही खेल पाएंगे। यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में होना है। पंत की फिटनेस का दोबारा आकलन 9 या 10 नवंबर के आसपास किया जाएगा। अगर उन्हें खेलने और यात्रा करने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो वह न्यूजीलैंड जाकर सीधे भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ सकते हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पंत को भरोसा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होना है।

29 वर्षीय पंत अगस्त के आखिर में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इसके बाद उन्हें ईरानी कप में शेष भारत की टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन फिटनेस संबंधी परेशानी के कारण वह अपना पूरा कार्यक्रम नहीं खेल सके। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। उन्हें शरीर के एक तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।

पंत भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके पिछले 3 टेस्ट मैचों में 3 अर्धशतक आए हैं। विकेट के पीछे भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में पंत ने 479 रन बनाए थे और भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनका पूरी तरह फिट होना टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

पंत अगले 1-2 दिनों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास फिर शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, अगर उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने की अनुमति मिलती है, तो उनके पास सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं होगा। दूसरी ओर, टीम के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकाबलों के जरिए लाल गेंद से क्रिकेट का अभ्यास कर चुके होंगे। इससे पंत को सीधे टेस्ट मैच में उतरना पड़ सकता है।

बता दें कि पंत को शुरुआत में भारत ए की टीम में 3 चार दिवसीय मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर रखी गई थी। अब तक उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम से औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, वह 10 या 11 नवंबर के आसपास न्यूजीलैंड रवाना होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यात्रा से पहले मेडिकल टीम की अनुमति जरूरी होगी।

इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भारत ए के तीसरे मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। वह 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होने वाले मैच के लिए टीम से जुड़ सकते हैं। उनकी उपलब्धता से भारतीय गेंदबाजी को भी अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। कुल मिलाकर, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पंत की फिटनेस और बुमराह की उपलब्धता पर टीम प्रबंधन की नजर बनी हुई है और अंतिम फैसला मेडिकल मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

Mon, 02 Nov 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu: सबसे ज्यादा खतरनाक होगा मुरासु? किन इलाकों पर मंडराया खतरा! | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:15:08+00:00

Cyclone Murasu Update: साइक्लोन मुरासु को लेकर तटीय इलाकों में सतर्कता, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers