सेम के पौधों में फंगस की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं फिटकरी वाला आसान उपाय
सेम एक ऐसी सब्जी है, जिसे कम जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है. लेकिन मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण सेम के फूल और फलियों में फंगस लगने की समस्या बढ़ जाती है. कई लोग केमिकल दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे फूल झड़ने और फलियां खराब होने का खतरा रहता है. वहीं, फिटकरी का घोल फंगस से बचाव का आसान और सस्ता उपाय है. फिटकरी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है और कीटाणुओं को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसके लिए 1 लीटर पानी में 2 से 5 ग्राम फिटकरी पाउडर डालकर रात भर भिगो दें. सुबह इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे छिड़काव करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा घोल जड़ों में भी डाल सकते हैं. नियमित छिड़काव से पौधे स्वस्थ रहते हैं, फूल कम झड़ते हैं और फलियों की संख्या बढ़ती है.
सिर्फ 2 मिनट का एक्युप्रेशर दिला सकता है कई बीमारियों से राहत, जानें आसान तरीका
भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खानपान के कारण लोगों में आंखों का दर्द, सिरदर्द, थकान, सांस की समस्या और थायराइड जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं. लेकिन एक्युप्रेशर की एक आसान विधि से इन समस्याओं में राहत मिल सकती है. पलामू के आयुर्वेद जानकार पुरुषार्थी पवन आर्य ने बताया कि हमारे हाथों में कई ऐसे प्वाइंट होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़े होते हैं. सही जगह पर हल्का दबाव देने से कई परेशानियों में फायदा मिल सकता है. उन्होंने बताया कि हाथ की मध्यमा और तर्जनी उंगली के जोड़ के बीच वाले प्वाइंट को करीब 2 मिनट तक दबाने से आंखों से जुड़ी समस्याओं और आंखों के तनाव में राहत मिलती है. वहीं दाएं हाथ की मध्यमा और अनामिका के बीच के हिस्से पर दबाव देने से फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों में लाभ हो सकता है. रोजाना कम से कम 2 मिनट यह प्रक्रिया करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है. यहां तक कि ताली बजाना भी..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















