तूफान ने छीन ली कुम्हारों की रफ्तार, पिछले साल बनाए थे 40 हजार दीये; इस बार आधे बनाना भी मुश्किल
Ground Report Jamui: जमुई में दीपावली पर कुम्हार दीये बनाने में जुटे हैं, लेकिन चक्रवाती तूफान अर्णव और खराब मौसम के कारण उत्पादन आधा रह गया है. मोहन पंडित जैसे कारीगरों को पिछले साल के 40 हजार दीयों की तुलना में इस बार आधे दीये बनाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे परिवारों की चिंता बढ़ गई है.
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: आज सोमवार को बन रहा है शुभ लक्ष्मी योग, होगा 4 राशियों को तगड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 2 नवंबर 2026 को सोमवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सक्रिय रहेगी और फिर उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. पंचांग के अनुसार, आज आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन रहेगा. इससे सभी 12 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. सोमवार के दिन देवो के देव महादेव की पूजा करनी चाहिए. उनकी पूजा करने से जीवन में शांति और सकारात्मकता आती है. आज लक्ष्मी योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से वृषभ राशि, कन्या राशि और तुला राशि के जीवन में अप्रत्याशित लाभ होगा. साथ ही कुछ जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिलने के भी योग बन रहे हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 2 नवंबर 2026 (Today's Horoscope 2 November 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज के दिन सभी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन प्रगति का योग बन रहा है. मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन संतान से मन प्रसन्न रहेगा और पदोन्नत प्राप्ति हो सकती है. आज के दिन भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
- शुभ अंक- 1
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 7
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज के दिन परिश्रम से धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नया वाहन खरीद सकते हैं और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और यात्रा, तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर कम बजट में क्या खरीदें? घर और रसोई के लिए उपयोगी चीजों के ये हैं विकल्प
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की सोमवार के दिन धन की स्थिति अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता का योग बन रहा है. आज के दिन इन लोगों के परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और रोग-शत्रु परास्त होंगे, षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के लोगों को अपने नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज के दिन आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर काम करें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज मान सम्मान मिलेगा और आज के दिन आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है और छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- पंचमेवा की खीर से हवन करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. इस राशि के लोगों को रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात निर्यात का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
- उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं, सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज इस राशि के लोगों को धन लाभ होने के योग बन रहा है. आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है और आपकी माली स्थिति में सुधार होगा. इस राशि के लोगों को आज नौकरी मिल सकती है. आज के दिन प्रमोशन मिल सकता है और परिवार में शुभ कार्य होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें, खान-पान में सावधानी बरतें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों की आज देश-विदेश की यात्रा होने का योग बन रहा है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज के दिन इन्हें लेखन कार्य से धन मिलेगा. इनकी पत्नी से अनबन हो सकती है और नेत्र की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें और माली हालत अच्छी होगी.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- हल्का ग्रे
- लक मीटर- 8
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सोमवार के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी और आज के दिन व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 6
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आवेश में आकर कोई काम न करें और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. इसके बाद समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- पीला वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पिंक
- लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें-Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









