Responsive Scrollable Menu

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा ने यह सातवां रुप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का खत्मा कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग दरिद्रता जैसी बाधाएं दूर करता है। मां कालरात्रि को सबसे ज्यादा गुड़ प्रिय है। इस दिन आप गुड़ बना हुआ भोग मां को अर्पित जरुर करें। आज आप सप्तमी के दिन मां कालरात्रि के लिए गुड़ का भोग बनाएं। नोट करें पनीर खुरमा की आसान रेसिपी।

पनीर खुरमा रेसिपी

असल में पनीर खुरमा को बनाने के लिए चीनी की चाशनी चाहिए होती है, लेकिन आप भोग के लिए खास गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। आइए आपको रेपिसी बताते है।

सामग्री

200-250 ग्राम पनीर

1 कप गुड़

1/2 चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच घी या तेल

1.5 कप पानी

पनीर खुरमा बनाने की विधि

- सबसे पहले आप 200-250 ग्राम पनीर के छोटे-छोटे चोकोर आकार में काट लें। ध्यान रहे कि पनीर के टुकड़े ज्यादा सॉफ्ट न हो।

- अब चाशनी बनाने की तैयारी शुरु करें। इसके लिए आप कुकर में 1.5 कप पानी के साथ 1 गुड़ और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें।

- फिर पानी को धीमी आंच पर पकने दें और जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमें पनीर के सभी टुकड़े एक-एक करके डालें।

- अब तेज आंच करके कुकर को बंद कर लें और एक सीटी आने का इंतजार करें।

- जब एक सीटी आ जाए, तो कम से कम 30 मिनट तक पनीर को धीमी आंच पर पकाना हैं।

- फिर कुकर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। अब चेक करें कि चाशनी गाढ़ी हुई है या नहीं।

- इसके साथ ही बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहे, जिससे पनीर नीचे तले में चिपके नहीं।

- एक बार आप चेक करें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं।

- अगर इसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। पनीर खुरमा को ठंडा होने के लिए अलग से रख दें।

- सबसे लास्ट में चाशनी को पनीर से अलग करने के लिए छान लें।

- ठंडे होने के बाद पनीर के टुकड़े एकदम सख्त हो जाएंगे।

- तैयार है मां कालरात्रि के लिए गुड़ से निर्मित मिठाई पनीर खुरमा।

Continue reading on the app

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए आगे आए विधायक शंकर जगताप, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख रुपए

सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए आगे आए विधायक शंकर जगताप, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख रुपए

Continue reading on the app

  Sports

मनु भाकर, सुरुचि फोगाट लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा से चूकीं, टीम को सिल्वर

आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला जिसकी वजह से मनु भाकर सुरुचि फोगाट को ओलंपिक कोटा हासिल नहीं हुआ. Thu, 05 Nov 2026 20:58:09 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: राहुल को डिबेट चैलेंज भारी पड़ गया? | #newskipathshala #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T16:09:39+00:00

MP में ज़मीन धंसने से महिला हादसे का शिकार! #nkp #nkpvideos #trending #viralvideo #trending #update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T16:09:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers