Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: इस चैंपियन टीम के फैंस के लिए बुरी खबर, अपने पहले होमग्राउंड में एक भी मैच नहीं खेलेगी ये फ्रेंचाइजी

IPL 2026 की शुरुआत इसी महीने से होने वाली है. टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. बता दें कि आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का अभी ऐलान किया है. पहले फेस में सभी टीमें कुल 4-4 मुकाबले खेलेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि पहले फेस में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने पहले होमग्राउंड जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी.

आईपीएल 2026 के पहले फेस में खेले जाएंगे 20 मैच

BCCI ने आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कुछ राज्यों में विधानसभा का चुनाव है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल का शेड्यूल बनाया जा रहा है, जिसके 2 फेस में जारी किया जाएगा. पहले फेस में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें 4 दिन डबल हेडर मुकाबला भी खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स की टीम भी पहले फेस में कुल 4 मुकाबला खेलेगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर यह है कि टीम पहले फेस में अपने पहले होम ग्राउंड जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी. 

जयपुर में एक भी मैच नहीं खेलेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती 4 मैच में से 3 मैच अपने दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. जबकि एक मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती 4 मैचों में से एक भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेलेगी. 

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

30 मार्च 2026 (सोमवार)  - RR vs CSK, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4 अप्रैल 2026 (शनिवार)   - GT vs RR, नरेंद्र मोदी स्टेडियम,  अहमदाबाद
7 अप्रैल 2026 (मंगलवार)   - RR vs MI, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)   - RR vs RCB, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम,  गुवाहाटी

राजस्थान रॉयस्स को नए कप्तान की तलाश

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी ट्रेल डील हुई. यह डील संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को लेकर हुई. संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में भेजा. संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को अब नए कप्तान की तलाश है. देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम में इस वक्त रवींद्र जडेजा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा आईपीएल खेलने का अनुभव है. हालांकि इसकी उम्मीद कम है कि RR जडेजा को कप्तान बनाएगी. इसके यशस्वी जायसवाल और रियान पराग भी कप्तानी की रेस में शामिल हैं. अब देखने वाली बात होगी कि IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम किसे कप्तान नियुक्त करती है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: कब-कब मैदान पर उतरेगी CSK, RCB और MI? जानें क्या है तीनों चैंपियन टीमों का शेड्यूल

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर की फ्रांस से बातचीत, हालात पर किया विचार-विमर्श

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट से फोन पर बातचीत की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, आज फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान सराहनीय रहा। इसे व्यक्तिगत रूप से जारी रखने की उम्मीद है।”

यह बातचीत ऐसे समय में हुई, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ, जिसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों का निशाना पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकाने, क्षेत्रीय राजधानियां और सहयोगी बल बने।

विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर विस्तृत बातचीत की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के ताजा हालात पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर ल‍िखा, “ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ मौजूदा हालात पर विस्तृत बातचीत हुई। हम संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।”

यह फोन कॉल दिखाता है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत सक्रिय कूटनीतिक प्रयास कर रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल से जुड़े बढ़ते संकट के दौरान दोनों मंत्रियों के बीच यह हाल की उच्च-स्तरीय बातचीतों में से एक है।

जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून से भी बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने कोरियाई प्रायद्वीप और क्षेत्रीय हालात पर भी विचार साझा किए और विशेष रूप से मध्य-पूर्व की स्थिति पर चर्चा की, जिसका वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। दोनों देशों ने मध्य-पूर्व की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों में आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

बातचीत के बाद मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, “दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया की स्थिति, खासकर ऊर्जा पर उसके प्रभाव, पर चर्चा की।”

इससे पहले जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडेफुल से भी फोन पर बात की।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर... युवराज-सहवाग सहित सितारों का लगा जमावड़ा, युवी के बच्चों को देख चहक उठे आशीष नेहरा

Gaurav Kapur marry with Kritika Kamra: क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और अभिनेत्री कृतिका कामरा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर बुधवार को एक निजी समारोह में इस जोड़े ने शादी रचाई. इस खास मौके पर कृतिका 'सिंदूरी लाल' चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव ने राघवेंद्र राठौर का डिजाइन किया हुआ बंदगला पहना था. इस सादगी भरे विवाह समारोह में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मलाइका अरोड़ा जैसी खेल व मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. Wed, 11 Mar 2026 23:37:37 +0530

  Videos
See all

ये जंग कब ख़त्म होगी? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:39+00:00

ईरान ने क्लस्टर बम से इजरायल में मचाई तबाही ! | Shorts | Iran Hits Israel | Cluster Bomb | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:07:32+00:00

क्या है क्लस्टर बम? जानिए ये कितने खतरनाक | Cluster Bomb | Iran Israel War | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:15+00:00

भारत में अभी तेल और LPG सिलिंडर का संकट है? #lpgcylinder #iranwar #aajtak #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T18:08:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers