Responsive Scrollable Menu

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले अमेरिका के इलनॉय शहर में एक अमेरिकी लड़का हिंदू मंदिर पर बहुत बड़ा हमला करने वाला था। लेकिन आखिरी वक्त में उसकी राइफल खराब हो गई। अब आपको यह चमत्कार लगे या सिर्फ संयोग वो आप तय कीजिए। लेकिन अमेरिका के ही टेक्सास शहर में इस 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा ने जो चमत्कार किया है वो होश उड़ाने वाला है। कुछ लोग इसे भी संयोग कह सकते हैं लेकिन कईयों का कहना है कि यह चमत्कार है। अमेरिकी मिड टर्म चुनावों से पहले इस हनुमान प्रतिमा को गिराने की धमकियां दी जा रही थी। लेकिन जिस जमीन पर यह हनुमान प्रतिमा खड़ी है, वह जमीन 36 साल बाद पूरी तरह से पलट गई है। कुछ महीनों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी नाम की संस्था में गए थे। इस संस्था पर धर्मांतरण के आरोप लग चुके हैं। पूरा अमेरिका मदर टेरेसा की इस संस्था को बचाने के लिए अपनी जान लगा चुका है। चाहे फिर वो डेमोक्रेटिक पार्टी हो, रिपब्लिकन पार्टी हो या अमेरिकी लोग। सब चाहते हैं कि कोलकाता में धर्मांतरण के आरोप झेल रही मिशनरीज ऑफ चैरिटी नाम की संस्था को विदेशी चंदा मिलता रहे। भारत सरकार एफसीआरए कानून में संशोधन ना करें। सोचिए इस संस्था को बचाने के पीछे अमेरिका का क्या मकसद होगा?

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी


अमेरिकी डीप स्टेट ने भारत और खासतौर पर नॉर्थ ईस्ट में कितने चर्च बनाए हैं वो किसी से नहीं छिपा। जब अमेरिका भारत में जमकर मिशनरियों को बचा रहा है, तो उसे टेक्सास में लगी इस हनुमान प्रतिमा से इतनी नफरत क्यों है? मजे की बात देखिए कि कुछ दिनों पहले हजारों कट्टरपंथी बांग्लादेश में बन रही 81 फीट की राम प्रतिमा को गिराने भी पहुंचे थे। लेकिन आज इन बांग्लादेशियों की हालत देखिए। इन्हीं की सेना इन्हें सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीट रही है। इन बांग्लादेशियों के पास नौकरी नहीं है। खाने के लिए पैसा नहीं है। बहरहाल यही काम  ट्रंप का समर्थन करने वाले कट्टरपंथी भी करना चाहते थे। इन लोगों ने कहा था कि हमें एक बार चुनाव जीतने दो। उसके अगले दिन ही हनुमान प्रतिमा को गिरा देंगे। डॉनल्ड ट्रंप का एक समर्थक क्या लिख रहा था कि हम जीतेंगे और इस प्रतिमा को नीचे गिरा देंगे। दूसरे ट्रम्प समर्थक ने लिखा कि 90 फीट की यह हनुमान प्रतिमा हमारे देश पर कब्जा है। लेकिन आप इसे विधि का विधान ही कहिए कि यह सारे लोग आज माथा पीट-पीट कर रो रहे हैं। जिस टेक्सास शहर में पंचधातु से बनी 90 फीट की यह हनुमान प्रतिमा खड़ी है। उसी टेक्सास में डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को सबसे शर्मनाक हार मिली है। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में 10 बजे तक 14.89 प्रतिशत मतदान


आपको बता दें कि टेक्सास शहर डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थकों के लिए इज्जत का सवाल था। लेकिन अब इनकी इज्जत नीलाम हो गई है। आपको बता दें कि टेक्सास शहर में रिपब्लिकन पार्टी को कोई भी 36 सालों से नहीं हरा पाया है। लेकिन हनुमान प्रतिमा का अपमान इनके लिए श्राप बन गया। यह अपने सबसे मजबूत गढ़ में हार गए। जानकारी के लिए बता दें कि टेक्सास में पिछले 36 सालों से हमेशा रिपब्लिकन पार्टी का ही गवर्नर बनता आया है। लेकिन इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार गवर्नर बन गया। मजे की बात देखिए कि टेक्सास में गवर्नर के साथ-साथ सेनेट के भी चुनाव हो रहे थे। 31 साल बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया। 

Continue reading on the app

'पिंजरे से बाहर आएगी इंडस्ट्री', बंगाल की नई नीति से जागेगा बंद कारखानों का भाग्य, फिर गूंजेंगे मिलों के सायरन

West Bengal Industrial Policy: पश्चिम बंगाल में औद्योगिक पुनरुद्धार और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावित नई औद्योगिक नीति की सुगबुगाहट के बीच आसनसोल के औद्योगिक गलियारों में दशकों बाद उम्मीदों की नई रोशनी जगी है. बरसों से वीरान और जंग खा रही बंद फैक्ट्रियों के मुख्य द्वारों पर मजदूर, स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ एकत्र हुए और इसे राज्य के औद्योगिक पुनर्जन्म की आहट बताते हुए जश्न मनाया.

Continue reading on the app

  Sports

90 रन देकर 6 व‍िकेट… सिलहट टेस्ट में चमके हसन महमूद, अकेले दम पर पलटा मैच, नाम किए कई रिकॉर्ड

Hasan Mahmud create history: बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इत‍िहास कायम किया है. बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्‍ट के दूसरे द‍िन उन्‍होंने करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में छह विकेट झटके. वेस्टइंडीज को 356 रनों पर समेटेने में महमूद का अहम योगदान रहा. इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर महमूद ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. Fri, 6 Nov 2026 22:50:12 +0530

  Videos
See all

Jaipur में Dhanteras की धूम, गहनों की दुकानों पर लगी भीड़ | #dhanteras #jaipur #goldjewellery #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:47:29+00:00

भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा सख्त, पुलिस और PAC ने संभाला मोर्चा | #lucknow #dhanteras #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers