Responsive Scrollable Menu

इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्त

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आगामी दीपावली के त्योहार को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में पुलिस अवैध  आतिशबाजी को लेकर सख्त है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के बाद अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भौरासला से आया है जहां पुलिस ने दबिश देकर एक देकर घर के बाहर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये के अवैध पटाखे भी जब्त किये हैं।

अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण का खुलासा

बता दें कि बाणगंगा थाना पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ग्राम भौरासला के रहवासी इलाके में अमन सिंह जाधव नाम का एक व्यक्ति अपने घर से असुरक्षित और जोखिमपूर्ण तरीके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री भंडारित कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुये ग्राम भौरासला की एक गली में स्थित संबंधित मकान पर दबिश दी।

आरोपी के पास नहीं मिला पटाखे बेचने का लाइसेंस

पुलिस ने देखा कि ​एक व्यक्ति घर के बाहर विस्फोटक सामग्री और पटाखों की दुकान सजाकर ग्राहकों को पटाखे बेचते रहा था। इसके बाद ​पुलिस ने जब उससे विस्फोटक सामग्री के भंडारण और खरीदने-बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पाया कि आरोपी के पास कोई भी दस्तावेज नहीं है और उसने लाइसेंस न होना स्वीकार किया।

पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये के पटाखे किए जब्त

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सभी अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री को किया जब्त किया। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान अमन सिंह जाधव पिता जीवन सिंह जाधव निवासी ग्राम भौरासला के रूप में हुई है।​ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के असुरक्षित रूप से अवैध पटाखों व विस्फोटक सामग्री का निर्माण, भंडारण और क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

 

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के लिए नई ब्याज दरों (Loan Rates) की घोषणा की है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है। PNB ने यह कदम फेस्टिव सीजन के बीच उठाया है। नए लेंडिंग रेट्स 1 नवंबर 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।

बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को तय करते हैं। पीएनबी के इस फैसले का असर विभिन्न प्रकार के ऋणों पर पड़ेगा। लोन महंगा होने के साथ-साथ ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है।

RLLR और बेस रेट में बदलाव नहीं 

बैंक ने इससे पहले 1 अक्टूबर को भी एमसीएलआर में बदलाव किया है। संशोधन के बाद दरें 8.10% से लेकर 9.20% के बीच है, जो पहले 8% से लेकर 9.10% थी। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरएलएलआर 8.35% और बेस रेट 9.50% पर बरकरार है।

टेन्योर वाइज MCLR जानें 

ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8% से बढ़कर 8.10% तक पहुंच चुका है। वहीं एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.35% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए दरें अब 8.50% नहीं, बल्कि 8.60% होंगी। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.75% तक पहुंच चुका है। 10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद एक साल के लिए एमसीएलआर दरें 8.90% और 3 साल के लिए 9.20% तक पहुंच चुकी हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन 

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है, नए रेट 1 नवंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% तक ब्याज बैंक दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 666 दिन के टेन्योर पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग) को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस ( 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग) को सामान्य नागरिकों की तुलना में 80 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Gurugram में 20 नवंबर तक निर्माण पर रोक, 50% वर्क फ्रॉम होम | Gurugram | Pollution | Work From Home #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:30:00+00:00

What is at stake for Trump in the US midterms? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers