Responsive Scrollable Menu

दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, 1 नवंबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के लिए नई ब्याज दरों (Loan Rates) की घोषणा की है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है। PNB ने यह कदम फेस्टिव सीजन के बीच उठाया है। नए लेंडिंग रेट्स 1 नवंबर 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।

बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को तय करते हैं। पीएनबी के इस फैसले का असर विभिन्न प्रकार के ऋणों पर पड़ेगा। लोन महंगा होने के साथ-साथ ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है।

RLLR और बेस रेट में बदलाव नहीं 

बैंक ने इससे पहले 1 अक्टूबर को भी एमसीएलआर में बदलाव किया है। संशोधन के बाद दरें 8.10% से लेकर 9.20% के बीच है, जो पहले 8% से लेकर 9.10% थी। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरएलएलआर 8.35% और बेस रेट 9.50% पर बरकरार है।

टेन्योर वाइज MCLR जानें 

ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8% से बढ़कर 8.10% तक पहुंच चुका है। वहीं एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.35% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए दरें अब 8.50% नहीं, बल्कि 8.60% होंगी। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.75% तक पहुंच चुका है। 10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद एक साल के लिए एमसीएलआर दरें 8.90% और 3 साल के लिए 9.20% तक पहुंच चुकी हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन 

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है, नए रेट 1 नवंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% तक ब्याज बैंक दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 666 दिन के टेन्योर पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग) को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस ( 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग) को सामान्य नागरिकों की तुलना में 80 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें एफडी की ब्याज दरें 

Continue reading on the app

Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ का खुलासा, बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, सिंगर ने खुद बताई वजह

Delhi Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने ऑरा इंडिया टूर के तहत दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया. इस दौरान हजारों की संख्या में फैंस कॉन्सर्ट में शामिल हुए और खूब इंजॉय किया. हालांकि, दिल्ली कॉन्सर्ट की परमिशन के लिए आयोजकों और दिलजीत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. वहीं, दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद सिंगर इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन्होंने बिहार में कॉन्सर्ट नहीं कर पाने की वजह बताई. सिंगर के मुताबिक, वे बिहार में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन वहां के प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी नहीं ली. 

प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की नहीं ली जिम्मेदारी

दरअसल, दिलजीत ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया कि उन्होंने पिछले साल भी बिहार में कॉन्सर्ट आयोजित करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट में ज्यादा भीड़ उमड़ती है, जिसे संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा है कि वे बिहार में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन वहां के प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी नहीं ली. आयोजकों के लिए हजारों की भीड़ को संभालना मुश्किल होता, इसलिए बिहार में शो आयोजित नहीं हो पाया. 

प्रशासन ने आयोजकों से कहा था जिम्मेदारी लेने के लिए

दिलजीत दोसांझ से लाइव के दौरान के एक फैन ने उनसे बिहार कॉन्सर्ट के बारे में पूछा. तब उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले साल भी बिहार जाने की और कॉन्सर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने कहा भीड़ को संभालना मुश्किल है.’ सिंगर ने कहा कि वहां के अधिकारियों ने आयोजकों से पूछा कि क्या वे भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी लेंगे. दिलजीत ने साफ किया कि इतनी बड़ी लॉजिस्टिक्स सिस्टम की जिम्मेदारी कलाकार या प्राइवेट टीम नहीं ले सकती, यह काम लॉकल प्रशासन का होता है, प्रशासन के तैयार न होने पर यह शो नहीं हो सका.

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी ज़िम्मेदारी लेंगे. मैंने कहा कि हम नहीं ले सकते, उन्हें यह ज़िम्मेदारी लेनी होगी. उन्होंने भीड़ संभालने की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, इसलिए हम नहीं जा सके.’

भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं है

पॉपुलर सिंगर दिलजीत ने समझाया कि उनके कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए सुरक्षा से लेकर दूसरे अरेंजमेंट्स तक हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘यह कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं होती, बल्कि बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे इवेंट के लिए काफी तैयारी और लॉजिस्टिक्स की जरूरत होती है. बिहार में शो ऑर्गनाइज करना भी दिल्ली जैसे बड़े इवेंट से कम नहीं होता.'

दिल्ली कॉन्सर्ट की मंजूरी में आई थी अड़चनें

बता दें कि दिलजीत के दिल्ली में कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर भी काफी अड़चनें आई थी. 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ डिस्ट्रिक्ट) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट करने की परमिशन की अर्जी खारिज कर दी थी. पुलिस ने कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था को देखते हुए इस बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती.
बाद में दिलजीत ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका दिल्ली कॉन्सर्ट तय तारीख पर ही होगा. दिल्ली पुलिस और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई. आयोजकों ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ कंट्रोल को लेकर एक एक्शन प्लान पेश किया था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी के बाद अब सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, लव गिल संग मुद्दे को लेकर कही ये बातें

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के 'बिग शो' का अंत? मैक्सवेल के करियर की 5 पारियां हमेशा रहेंगी याद

glenn maxwell 5 best innings: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 38 साल के मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 मैच खेले. मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी और मुश्किल से मुश्किल हालात में मैच का रुख पलटने की क्षमता से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई. कभी एक पैर पर खड़े होकर दोहरा शतक जड़ना, तो कभी आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को जीत दिलाना, मैक्सवेल ने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेलीं जिन्हें क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. हम उनकी ऐसी ही 5 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं Tue, 3 Nov 2026 00:09:48 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ! 24 Carat Gold। Diwali #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:30:39+00:00

Ukraine and Russia’s emergency alert apps just got hacked - what we know so far | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T20:04:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers