Responsive Scrollable Menu

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Continue reading on the app

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी:सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा; 9 सवाल–जवाब में समझें पूरा फैसला

भारत में जल्द ही ऐसी कारें सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी, जो न तो पेट्रोल-डीजल और CNG से चलेंगी और न ही उनमें बैटरी होगी। केंद्र सरकार ने 100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें कंपनी ने खासतौर पर E100 फ्यूल से चलने के लिए बनाया हो। नए नियमों से ऐसी कारों की टेस्टिंग और उन्हें चलाने की मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस नए बदलाव, इसके असर और आम लोगों पर इसके प्रभाव को 9 सवाल-जवाब में समझें… सवाल 1: सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स को लेकर क्या नया फैसला लिया है? जवाब: केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव करते हुए 100% एथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी है। नए नोटिफिकेशन के तहत एमिशन प्रोविजन में E85 फ्यूल के साथ अब E100 को भी शामिल कर लिया गया है। सवाल 2: E100 फ्यूल क्या होता है और यह कैसे बनता है? जवाब: E100 का मतलब 100% शुद्ध एथेनॉल फ्यूल है। एथेनॉल मुख्य रूप से पौधों और बायोलॉजिकल सोर्स जैसे गन्ना और मक्का से तैयार किया जाने वाला एक बायोफ्यूल है। इसमें पेट्रोल की मिलावट नहीं होती। सवाल 3: क्या मौजूदा कार मालिक अपनी गाड़ी में E100 या E85 फ्यूल इस्तेमाल कर सकते हैं? जवाब: नहीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल या सामान्य पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां E85 या E100 फ्यूल पर नहीं चल सकती हैं। E85 और E100 फ्यूल का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में हो सकता है जो इसके लिए खास तौर पर डिजाइन और सर्टिफाइड की गई हों। सवाल 4: इस नए नियम का मौजूदा कार मालिकों पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: मौजूदा वाहन मालिकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें अपनी मौजूदा कारों को E85 या E100 फ्यूल पर शिफ्ट करने या गाड़ी में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन (बदलाव) कराने की कोई जरूरत नहीं है। सवाल 5: क्या भविष्य में नॉर्मल पेट्रोल कारें बंद हो जाएंगी या यह एक जरूरी नियम है? जवाब: नहीं, यह वर्तमान और भविष्य दोनों समय के लिए पूरी तरह से अल्टरनेटिव अरेंजमेंट (वैकल्पिक व्यवस्था) है। पेट्रोल गाड़ियों के साथ-साथ यह एक नया विकल्प रहेगा। सवाल 6: फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक क्या है और यह कैसे काम करती है? जवाब: फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस गाड़ियों में एक ही फ्यूल टैंक होता है। यह तकनीक गाड़ी के इंजन को एक ही टैंक में अलग-अलग रेश्यो वाले एथेनॉल और पेट्रोल के मिक्सचर (E85 से E100 तक) पर आसानी से चलने की सुविधा देती है। सवाल 7: E100 गाड़ियां कौन खरीद या चला सकेगा? जवाब: E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियां केवल वही लोग चला सकेंगे जो ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) यानी कार कंपनियों द्वारा खास तौर पर इस फ्यूल के लिए डिजाइन और सर्टिफाइड की गई नई गाड़ियां खरीदेंगे। सवाल 8: 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल से देश को क्या फायदे होंगे? जवाब: सरकार ने इसके दो फायदे बताए हैं- सवाल 9: क्या दुनिया के किसी अन्य देश में भी इस तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है? जवाब: हां, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाली गाड़ियों का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल काफी पॉपुलर है। ये खबर भी पढ़ें… X पोस्ट लाइक करके यूजर को भेज सकेंगे $1 टिप: मस्क ने अमेरिका के लिए ‘X मनी’ टिपिंग फीचर का ऐलान किया; जानिए कैसे काम करेगा इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के लिए एक नए फीचर का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके किसी भी यूजर या क्रिएटर को 1 डॉलर टिप के तौर पर भेज सकेंगे। यह ट्रांजैक्शन X के पेमेंट प्लेटफॉर्म 'X मनी' के जरिए पूरा होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के 'बिग शो' का अंत? मैक्सवेल के करियर की 5 पारियां हमेशा रहेंगी याद

glenn maxwell 5 best innings: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 38 साल के मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 टी20 मैच खेले. मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी और मुश्किल से मुश्किल हालात में मैच का रुख पलटने की क्षमता से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई. कभी एक पैर पर खड़े होकर दोहरा शतक जड़ना, तो कभी आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को जीत दिलाना, मैक्सवेल ने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेलीं जिन्हें क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. हम उनकी ऐसी ही 5 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं Tue, 3 Nov 2026 00:09:48 +0530

  Videos
See all

छात्रों के हेयरस्टाइल पर मंत्री का बयान, बोलीं- सिर मुंडवा दो | Tamil Nadu | Minister Jagadeeshwari #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:00:01+00:00

Shah Rukh Khan Birthday Celebration: शाहरुख के जन्मदिन पर उमड़ा सैलाब, 'King' का गाना भी हुआ रीलीज़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T18:39:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers