Responsive Scrollable Menu

ये हैं ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, जानिए किस नंबर पर है टीम इंडिया

ICC T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची. अब 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम अब सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम टीम बन गई है, क्योंकि ये भारत का 15वां फाइनल होगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टीमों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेले हैं.

8- साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीमों की लिस्ट में आठवें नंबर पर साउथ अफ्रीका का नाम आता है. अफ्रीकी टीम ने महज 3 बार ही फाइनल तक का सफर तय किया है, जिसमें 1 बार उन्होंने ट्रॉफी उठाई है और 2 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

7- पाकिस्तान क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है. आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान ने 6 बार फाइनल तक का सफर तय किया है, जिसमें टीम ने 3 बार खिताबी जीत दर्ज की और 3 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

6- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में 6वें नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. कीवी टीम ने 8 आईसीसी इवेंट्स के फाइनल तक का सफर तय किया. इस दौरान न्यूजीलैंड ने 2 बार ट्रॉफी जीती, तो वहीं 6 बार फाइनल में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा है.

5- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज का नाम आता है. कैरेबियाई टीम ने 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला है, जिसमें 5 बार उन्होंने खिताबी जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा.

4- श्रीलंका क्रिकेट टीम

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाली टीमों की लिस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम चौथे नंबर पर आता है. लंकाई टीम ने अब तक कुल 8 फाइनल मैच खेले हैं, जिसमें 3 बार टीम ने ट्रॉफी जीती, तो वहीं 5 बार उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

3- इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम का आता है. इंग्लैंड ने आईसीसी इवेंट्स में कुल 9 टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 बार वह खिताबी जीत दर्ज कर सके हैं और 6 बार फाइनल में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है. 

2- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार फाइनल तक का सफर किया है, जिसमें 10 बार टीम खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही है. महज 4 बार ही ऐसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी जीतने से चूकी है.

1- टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा. भारत आईसीसी टूर्नामेंट में 15वां फाइनल मैच खेलने वाली है. भारत ने अब तक 14 फाइनल मैच खेले हैं, जिसमें 7 बार खिताबी जीत दर्ज की है. जबकि 8 बार फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

क्रमांक टीम कुल फाइनल जीते (ट्रॉफी) रनर-अप
1    भारत 15 7 8
2   ऑस्ट्रेलिया 14 10 4
3    इंग्लैंड 9 3 6
4   श्रीलंका 8 3 5
5   वेस्ट इंडीज 8 5 3
6   न्यूजीलैंड 8 2 6
7   पाकिस्तान 6 3 3
8   साउथ अफ्रीका 3 1 2

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचते ही बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम

Continue reading on the app

नींबू या सेब का सिरका – जाने कौन है आपके बालों की चमक का असली राजा

Lemon Juice vs Apple Cider Vinegar for Hair: बालों की देखभाल हर किसी के लिए ज़रूरी है। खासकर आजकल की लाइफस्टाइल में धूल, प्रदूषण और केमिकल्स की वजह से बालों की चमक और हेल्थ जल्दी खो जाती है। ऐसे में हम अक्सर घर के नुस्खों की तरफ जाते हैं, ताकि बालों को नेचुरल तरीके से […]

The post नींबू या सेब का सिरका – जाने कौन है आपके बालों की चमक का असली राजा appeared first on Grehlakshmi.

Continue reading on the app

  Sports

भारत का बेटा है कीवियों का ब्रह्मास्त्र... फाइनल में टीम इंडिया के लिए बनेगा सबसे बड़ा कांटा

Why Rachin Ravindra biggest challenge for Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए कीवी टीम के रचिन रविंद्र सबसे बड़ा चुनौती साबित हो सकते हैं. Sat, 7 Mar 2026 12:10:14 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha: दिल्ली में सीएम नीतीश... पटना में हो गई बड़ी बैठक | Breaking | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:45:01+00:00

Iran Israel War Update: ईरान के राष्ट्रपति ने रूस से बात की |Russia |Trump | Iran America War |China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:31+00:00

Iran America War Live Updates: ट्रंप के खिलाफ चीन-रूस | Iran Israel War | Khamenei | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:10+00:00

Election Commission Press Conference Live: SIR पर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस Live | Bihar Election 2025 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:36:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers