सहारनपुरः संदीप चौधरी के मियाजाकी आम को गुजरात के राज्यपाल देवव्रत को किया गया भेंट , 2.11 लाख रुपये में बिककर इस आम नें बनाया रिकॉर्ड
सहारनपुर में नन्ही परी फाउंडेशन द्वारा गुजरात के राज्य भवन गांधीनगर में आयोजित जैविक खेती एवं AI टेक्नोलॉजी विषय एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान थरौली के जैविक मियाजाकी और चौसा आम राज्यपाल देवव्रत जी को भेंट किए गए. इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती की सराहना करते हुए मियाजाकी आम की प्रशंसा की और भविष्य में सहारनपुर के गांव थरौली आने का आश्वासन भी दिया. साथ ही राज्यपाल के सामने ही 2 लाख 11 हजार रुपये में बिके के उन चार आम को ग्रहण कर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया गया.
अमरूद की खेती करने वाले किसान जरूर पढ़ें, उन्नत किस्मों से मिलेगा दोगुना फायदा
अमरूद की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला बेहतरीन विकल्प है. यदि किसान सही मिट्टी का चयन, उन्नत किस्मों का उपयोग, संतुलित खाद एवं उर्वरक, समय पर सिंचाई और प्रभावी रोग-कीट प्रबंधन अपनाएं तो बंपर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट बजरंग सिंह के अनुसार, बलुई दोमट मिट्टी, छह मीटर की दूरी पर पौधरोपण, ड्रिप सिंचाई और नियमित छंटाई से फलों की गुणवत्ता और पैदावार दोनों बढ़ती हैं. फल मक्खी व फफूंदजनित रोगों से बचाव के लिए समय पर दवा और जैविक उपाय अपनाना भी बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








