Responsive Scrollable Menu

उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत, बचाने पहुंचे लोग भी हूए बीमार

Ujjain Hotel Accident: मध्य प्रदेश के उज्जैन के एक होटल में बड़ा हादसा हो गया. जहां होटल के चैंबर की सफाई करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने पहुंचे लोग भी बीमार हो गए. हादसा उज्जैन-देवास रोड पर स्थित श्री गंगा होटल में हुआ. जहां होटल के चैंबर की सफाई करने के लिए चार लोग नीचे उतरे थे, जो चैंबर में फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई.

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें चैंबर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतरे अन्य लोग भी बीमार हो गए.

होटल के चैंबर की सफाई के लिए उतरे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के श्री गंगा होटल के ओवरग्राउंड चैंबर की सफाई होनी थी, चार लोग शनिवार देर रात चैंबर की सफाई के लिए नीचे उतरे. इसी दौरान चारों चैंबर में फंस गए. घटना की सूचना माधव नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गए. इसके साथ ही बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया और चारों लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने खुद ही हथोड़े से चैंबर तो तोड़ने की कोशिश की, तमाम कोशिशों के बाद भी वे चैंबर को नहीं तोड़ पाए. उसके बाद कटर मशीन से चैंबर को काटना शुरू किया गया. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चैंबर को काटकर चारों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी.

अब तक तीन मृतकों की हुई पहचान

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले चार में से तीन लोगों की अब तक पहचान कर ली गई है. मरने वालों में कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा शामिल हैं. जबकि हादसे में मरने वाले चौथे शख्स की अभी तक पहचान नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, चैंबर में फंसे लोगों की मदद के लिए हेमराज नाम का एक अन्य सफाईकर्मी भी चैंबर में पहुंचा था.

लेकिन चैंबर में उतरते ही उसे भी घबराहट और बेहोशी महसूस होने लगी, जिसके बाद वह बाहर निकल आया. बताया जा रहा है उसके अलावा दो अन्य लोग भी चैंबर में फंसे लोगों की मदद के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनकी भी तबियत बिगड़ गई. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर के भी घायल होने की जानकारी मिली है.

 

Continue reading on the app

IND VS NZ: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौक, जानें कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. ये मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. आज रविवार है, तो ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैन इस मैच का लुत्फ उठाना चाहेंगे. एक ओर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी होगी, जो जीत दर्ज करके सीरीज को 4-1 पर खत्म करना चाहेगी. तो दूसरी ओर होगी मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम, जो हर हाल में जीत हासिल करके सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में जीत किसी की भी हो, रविवार को फैंस को एक रोमांचक मैच देखने मिलने की पूरी उम्मीद है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा मैच?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती चारों मैचों की ही तरह अब पांचवां मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS NZ: कहां देख सकेंगे पांचवां टी-20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. ऐसे में आप घर बैठकर इस मैच का आराम से लुत्फ उठा सकते हैं.

IND VS NZ: क्या वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी?

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. दरअसल, उन्हें ईशान किशन के चोटिल होने के बाद अंतिम ग्यारह में मौका मिला था. लेकिन, चौथे टी-20 मैच में ईशान किशन फिट हुए और वैभव को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया. मगर, फिट होकर लौटे ईशान फ्लॉप हो गए. ऐसे में अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच में मौका मिलेगा या नहीं? हालांकि, इसका जवाब तो तभी मिलेगा, जब पांचवें टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 सामने आएगी.

IND VS NZ: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: टी-20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड के दावेदार हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है शामिल

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs NZ A, 2nd Test: मुकेश कुमार और सिराज ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ मिलकर झटके 9 विकेट, टेस्ट सीरीज के लिए तैयार

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज की जुगलबंदी देखने को मिली. मुकेश ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए तो वहीं सिराज ने 4 विकेट लिए. Mon, 02 Nov 2026 12:22:56 +0530

  Videos
See all

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers