Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौक, जानें कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. ये मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. आज रविवार है, तो ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट फैन इस मैच का लुत्फ उठाना चाहेंगे. एक ओर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी होगी, जो जीत दर्ज करके सीरीज को 4-1 पर खत्म करना चाहेगी. तो दूसरी ओर होगी मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम, जो हर हाल में जीत हासिल करके सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. ऐसे में जीत किसी की भी हो, रविवार को फैंस को एक रोमांचक मैच देखने मिलने की पूरी उम्मीद है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में विस्तार से बताते हैं.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा मैच?

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती चारों मैचों की ही तरह अब पांचवां मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS NZ: कहां देख सकेंगे पांचवां टी-20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. ऐसे में आप घर बैठकर इस मैच का आराम से लुत्फ उठा सकते हैं.

IND VS NZ: क्या वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी?

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. दरअसल, उन्हें ईशान किशन के चोटिल होने के बाद अंतिम ग्यारह में मौका मिला था. लेकिन, चौथे टी-20 मैच में ईशान किशन फिट हुए और वैभव को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया. मगर, फिट होकर लौटे ईशान फ्लॉप हो गए. ऐसे में अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच में मौका मिलेगा या नहीं? हालांकि, इसका जवाब तो तभी मिलेगा, जब पांचवें टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 सामने आएगी.

IND VS NZ: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: टी-20 सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड के दावेदार हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय है शामिल

Continue reading on the app

  Sports

पत्नी भी हिंदुस्तानी, भारत में लिखी गई बर्बादी की कहानी, टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन थे ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चलता था. उनकी पत्नी विनी रमन भी भारतीय मूल की हैं. मैक्सवेल के चमकीले करियर का अंत भी भारतीय सरजमीं पर हुआ. भारत में हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. इसके बाद आईपीएल ऑक्शन में भी किसी ने उन पर दाव नहीं लगाया. Tue, 3 Nov 2026 15:14:57 +0530

  Videos
See all

मंदिर के पुजारियों पर Neha Bora की टिप्पणी से बवाल.. Priyanka Chaturvedi ने लगाई फटकार ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:40:06+00:00

Dhirendra Shastri on Shri Krishna: Baba Bageshwar का राम vs कृष्ण, सनातन पर छिड़ा ‘रण’ |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:47:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers