Responsive Scrollable Menu

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी

ह्यूस्टन, एक नवंबर अमेरिका में चुनाव से पहले भारतीयों के खिलाफ बढ़ती बयानबाजी और आव्रजन संबंधी प्रस्तावित पाबंदियों पर चिंता जताते हुए गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा ने आगाह किया है कि एच-1बी वीजा धारकों को निशाना बनाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो सकता है। संगठन ने 30 अक्टूबर को जारी एक बयान में भारतीय मूल के पेशेवरों को निशाना बनाने के राजनीतिक प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। संगठन ने कहा कि भारतीय मूल के पेशेवर स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इंडियास्पोरा के कार्यकारी निदेशक संजीव जोशीपुरा ने कहा, भारत के एच-1बी कर्मचारी अमेरिका को दुनिया में नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में मददगार रहे हैं और उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अरबों डॉलर का योगदान दिया है। उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसका असर बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक के समुदायों पर पड़ेगा।

प्रवासी भारतीयों के इस संगठन ने प्रस्तावित नियामकीय उपायों पर भी चिंता जताई। इनमें उच्च प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के नियोक्ताओं के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का याचिका शुल्क लगाने, एच-1बी वीजा के लिए मौजूदा बिना क्रम के लॉटरी प्रणाली की जगह वेतन आधारित चयन व्यवस्था लागू करने और नौकरी गंवाने वाले विदेशी कर्मचारियों को मिलने वाली 60 दिन की रियायत अवधि समाप्त करने के प्रस्ताव शामिल हैं। इसने एच-4 वीजाधारक कर्मचारियों के जीवनसाथियों को जारी किए जाने वाले रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (ईएडी) पर रोक लगाने के प्रस्तावों के साथ-साथ वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित (एसटीईएम) से संबंधित कार्य अनुमति की अवधि बढ़ाने पर 70,000 अमेरिकी डॉलर तक शुल्क लगाने के प्रस्तावों पर भी चिंता जताई।

इंडियास्पोरा ने कहा कि विदेशी पेशेवर, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सक और शिक्षक, अमेरिका के उन इलाकों में कार्यबल की कमी दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जहां घरेलू स्तर पर तत्काल पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। इनमें मिसिसिपी डेल्टा जैसे संसाधनों की कमी वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। संगठन ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से भारतीयों के खिलाफ बयानबाजी का विरोध करने की अपील की।

उसने आगाह किया कि अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए विदेशी प्रतिभाओं को बलि का बकरा बनाने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है और भारत-अमेरिका के रणनीतिक द्विपक्षीय संबंध कमजोर भी हो सकते हैं।

Continue reading on the app

जी20 विदेश मंत्रियों की अटलांटा बैठक अहम मुद्दों पर सहमति के बिना समाप्त

जी20 विदेश मंत्रियों की अटलांटा बैठक अहम मुद्दों पर सहमति के बिना समाप्त

Continue reading on the app

  Sports

ब्लंडर साबित हुआ भुवनेश्वर का चयन, न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद इरफान पठान ने खोली पोल

टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह फेल रहे. भुवी पूरी सीरीज में विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे. भुवी के इस फ्लॉप शो पर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका टीम में चयन किया जाना एक बड़ी भूल साबित हुआ है. Mon, 2 Nov 2026 10:03:58 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00

Ambala News: 5 साल के बच्चे पर कुत्ते का भयानक हमला | Dog Attack | Haryana | CCTV Footage | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers