Responsive Scrollable Menu

इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए:न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जुरेल का शतक, आकाशदीप ने फिफ्टी लगाई

इंडिया ए ने क्राइस्टचर्च में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहली पारी में 346 रन बनाए। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। जुरेल ने 4 घंटे 7 मिनट बल्लेबाजी की। ध्रुव की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इंडिया ए ने रविवार सुबह 291/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उसने 55 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जुरेल और आकाश दीप ने इंडिया को 300 पार पहुंचा एक समय इंडिया ए ने 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में धुव जुरेल ने 2 अहम साझेदारियां करके टीम को 300 पार पहुंचाया। जुरेल ने फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक लगाया। जबकि, आकाश दीप ने 9वें नंबर पर 68 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर बनाया। जुरेल ने 7वें विकेट के लिए मानव सुथार के साथ 97 गेंदों पर 62 रन जोड़े। फिर आकाश दीप के साथ 8वें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 142 गेंदों पर 75 रन जोड़े। पहले दिन पडिक्कल ने फिफ्टी लगाई मैच के पहले दिन ध्रुव जुरेल 99 रन पर नाबाद लौटे थे। जबकि, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए। --------------------------------------------

Continue reading on the app

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

Continue reading on the app

  Sports

ब्लंडर साबित हुआ भुवनेश्वर का चयन, न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद इरफान पठान ने खोली पोल

टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह फेल रहे. भुवी पूरी सीरीज में विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे. भुवी के इस फ्लॉप शो पर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका टीम में चयन किया जाना एक बड़ी भूल साबित हुआ है. Mon, 2 Nov 2026 10:03:58 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00

Ambala News: 5 साल के बच्चे पर कुत्ते का भयानक हमला | Dog Attack | Haryana | CCTV Footage | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers