Kal Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं ओले और तूफान, यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में IMD का अलर्ट
कल का मौसम, 1 नवंबर: देशभर के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है. अगर आप आने वाले दिनों में कहीं बाहर जाने या घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी तैयारी थोड़ी संभलकर करें. भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर एक नया मौसमी चक्र सक्रिय हो गया है. इस मौसमी बदलाव के चलते देश के उत्तर और दक्षिण दोनों ही हिस्सों में बादलों की आवाजाही और वर्षा का दायरा तेजी से बढ़ सकता है.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पहली नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कुल 13 राज्यों में मध्यम से भारी दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर बादलों की तेज गर्जना के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की आशंका भी बनी हुई है.
बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का दायरा लगातार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास के समुद्री इलाकों में एक नया डिप्रेशन तैयार होने की पूरी संभावना है. बाद में यह मौसमी घेरा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ रुख करेगा. इस समुद्री हलचल का सीधा असर दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ेगा. खास तौर पर दो और तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार और अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है. इसके प्रभाव से समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों और मछुआरों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
1 से 5 नवंबर के बीच 13 राज्यों का हाल
मौसम विभाग द्वारा जारी पांच दिनों के खाके के अनुसार एक नवंबर को उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम बेहद सक्रिय रहेगा. पहली नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद दो नवंबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बरसात जारी रहेगी. तीन नवंबर को भी दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसते रहेंगे. चार और पांच नवंबर को मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, बिहार और झारखंड के कुछ सीमित हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की छिटपुट वर्षा देखने को मिल सकती है.
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (1 नवंबर) | न्यूनतम तापमान (1 नवंबर) |
| दिल्ली | 29°C | 17°C |
| मुंबई | 35°C | 24°C |
| चेन्नई | 36°C | 27°C |
| कोलकाता | 33°C | 23°C |
| लखनऊ | 29°C | 19°C |
| पटना | 30°C | 21°C |
| रांची | 28°C | 20°C |
| भोपाल | 28°C | 18°C |
| जयपुर | 29°C | 18°C |
| शिमला | 21°C | 11°C |
| नैनीताल | 21°C | 12°C |
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा वातावरण
देश की राजधानी दिल्ली में पहली नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की सिहरन महसूस होगी. इसके बाद दो नवंबर को दिल्ली का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते कुछ दिनों की बरसात के बाद अब मौसम थोड़ा शांत होने की उम्मीद है. पहली और दो नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली तारीख के बाद बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं है.
बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का पूर्वानुमान
बिहार राज्य में एक से पांच नवंबर के दौरान कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही और हल्की बरसात हो सकती है. राज्य में किसी बड़े तूफान का खतरा नहीं है, लेकिन पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के निचले जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक पानी भरने या हल्की बाढ़ का जोखिम जताया गया है.
मध्य प्रदेश में 1 से 4 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी संभागों में कहीं-कहीं पानी गिर सकता है. वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दो नवंबर को मौसम ज्यादा उग्र हो सकता है. वहां गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ भारी वर्षा की आशंका बनी हुई है.
Yesterday's Low Pressure Area over South Andaman Sea & adjoining North Andaman Sea and Andaman & Nicobar Islands moved west-northwestwards and lay as a Well Marked Low pressure area over southeast Bay of Bengal and adjoining areas of Andaman & Nicobar Islands and Andaman Sea at…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2026
उत्तराखंड-हिमाचल में ठंड और हल्की बौछारें
पहाड़ों पर भी मौसम में ठंडक घुलने लगी है. उत्तराखंड के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर से दो नवंबर के दौरान हल्की से छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है. हालांकि राज्य में भारी बरसात का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी शुरुआती नवंबर के दौरान छिटपुट बादलों के बरसने की उम्मीद है. भारी बारिश न होने के बावजूद पहाड़ी इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे मैदानी राज्यों में भी आने वाले दिनों में गुलाबी ठंड का असर और ज्यादा गहराने लगेगा.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
आजम खान के जेल से बाहर निकलने की तारीख करीब आते ही लगा अड़ंगा! रामपुर जेल पहुंची ED की टीमें
Azam Khan Release: सपा के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के जेल से बाहर आने की खबर से पहले उनकी कठिनाई काफी बढ़ चुकी है. उनके जेल से निकलने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रामपुर जेल पहुंच गई. जांच टीम उनसे पूछताछ में लगी है. दरअसल, ईडी ने 13 अक्टूबर 2026 को मोहम्मद आजम खान, जौहर ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर अजीमनगर थाने में एफआईआर की थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान के रिहा हाते ही ईडी उनको अरेस्ट कर सकती है. उनको गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया सकता है.
रिहाई का परवाना जारी कर दिया
आजम खान के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि उनके खिलाफ जारी सभी मुकदमों में रिहाई के परवाने जारी हो गए हैं. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहे पांच केस में शुक्रवर को रिहाई के परवाने जारी करते हुए जेल भेज दिया गया था। इसके बाद शनिवार को दो पैन कार्ड केस में भी राहत मिली। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत मिली थी. जमानत की शर्तें पूरी होने के बाद संबंधित कोर्ट ने रिहाई का परवाना जारी कर दिया.
रामपुर जेल पहुंची ED की टीम
इसी बीच सबसे अधिक चर्चा प्रवर्तन निदेशालय की टीम को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ED की टीम रामपुर जिला जेल पहुंची। ऐसा दावा हो रहा है कि टीम के साथ पांच गाड़ियां भी जेल के परिसर से बाहर मौजूद हैं। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या आजम खान की जेल से रिहाई के बाद ED उन्हें कब्जे में ले सकती है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










