Responsive Scrollable Menu

कर्ज वसूली के दबाव में किसान की आत्महत्या पर वित्तीय कंपनियों पर लगेगा मर्डर का केस: Eknath Shinde

नांदेड़, एक नवंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि सूखे से प्रभावित किसी किसान ने यदि उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की तो साहूकारों, सूक्ष्म वित्त कंपनियों और बैंकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शिंदे नांदेड़ जिले के वाडी बुद्रुक में 100 बिस्तरों वाले उप-जिला अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कृषि संकट के बीच किसानों से हिम्मत नहीं हारने की अपील की। शिंदे ने वित्तीय संस्थानों और कर्ज वसूली करने वाले एजेंट को किसानों को ऋण चुकाने के लिए परेशान नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जबरन वसूली के तरीकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सूक्ष्म वित्त कंपनियों, बैंकों और साहूकारों को संकट में फंसे किसानों को परेशान नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उत्पीड़न के कारण किसी किसान ने आत्महत्या की तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।’’ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को 5,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच हजार रुपये की यह सहायता तत्काल राहत है। बाकी सहायता (फसल नुकसान के) सर्वेक्षण के अनुसार दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि वे महाराष्ट्र के किसानों के साथ खड़े रहेंगे।’’ शिंदे ने कहा, ‘‘हिम्मत न हारें और न ही कोई कठोर कदम उठाएं।

इस कठिन समय में सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी है।’’ शिंदे ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें उनके हाल पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उपमुख्यमंत्री की यह चेतावनी नांदेड़ में एक वित्तीय कंपनी के कार्यालय के अंदर एक किसान का शव मिलने के कुछ दिन बाद आई है। किसान के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसने 10,000 रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन वित्तीय कंपनी उससे 70,000 रुपये की मांग कर रही थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी (शिवसेना) किसानों की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी भी उठाएगी।

Continue reading on the app

Siddaramaiah Sting Case: दिल्ली में खरीदा मोबाइल HD Kumaraswamy के घर सौंपा गया, बेंगलुरु पुलिस का दावा

बेंगलुरु, एक नवंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन नयी दिल्ली में खरीदा गया था और राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंपा गया था। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने रविवार को यह दावा किया। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तार आरोपी रितेश पांडे के बयान के हवाले से बताया कि मोबाइल फोन का हस्तांतरण प्रसाद के निर्देश पर किया गया था।

दिल्ली निवासी पांडे को कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए बेंगलुरु ले आई थी।

पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों को बताया कि पांडे ने विनोद शर्मा के साथ मिलकर दिल्ली के करोल बाग इलाके की एक दुकान से मोबाइल फोन खरीदा था, इसके बाद उन्होंने यह फोन कुमारस्वामी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंप दिया था। सिंह ने बताया, ‘‘प्रज्वल प्रसाद के निर्देश पर, विनोद शर्मा और रितेश पांडे ने करोल बाग की एक दुकान से एक मोबाइल फोन खरीदा। बाद में उन्होंने यह फोन दिल्ली में कुमारस्वामी के सरकारी आवास पर प्रज्वल प्रसाद को सौंप दिया।’’ सिद्धरमैया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले दो वीडियो कथित तौर पर सितंबर में यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने अदालत का रुख कर अनुरोध किया था कि वह वीडियो के आधार पर खबरें प्रकाशित करने से मीडिया को रोके।

उन्होंने इस मामले में जांच की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। मामला सीसीबी थाने में दर्ज किया गया है। कथित स्टिंग ऑपरेशन के अलग-अलग पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर विनोद शर्मा और प्रज्वल प्रसाद को भी नोटिस जारी किए हैं। हालांकि, दोनों फरार हैं और उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। उन्होंने कहा, “हमने विनोद शर्मा और प्रज्वल प्रसाद को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वे फरार हैं।

दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन भी किया है।” उन्होंने बताया कि पुलिस को पांडे और प्रज्वल प्रसाद के बीच कुछ वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांचकर्ताओं ने तकनीकी सबूत जुटा लिए हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल विवरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों व्यक्ति सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के काम से जुड़े थे और जांचकर्ता उनके आपसी संबंधों, उनकी भूमिकाओं और वे कितने समय से जुड़े हुए थे सहित विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या कुमारस्वामी को कोई नोटिस जारी किया गया है या कथित स्टिंग ऑपरेशन में उनकी सीधी भूमिका सामने आई है, सिंह ने कहा कि जांच अभी जारी है और इस समय कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हमने सिर्फ रितेश पांडे को गिरफ्तार किया है। उसने बताया है कि वह मोबाइल फोन लेकर आया था और उसने प्रज्वल प्रसाद के कहने पर इसे सौंप दिया।

इस स्तर पर हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते।’’ सिंह ने दोहराया कि पांडे के बयान के अनुसार, जब फोन पहुंचाया गया, तब प्रसाद कुमारस्वामी के आवास पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘बाकी दोनों का पता चलने और उनसे पूछताछ होने के बाद हमें और जानकारी मिल जाएगी।’’ बेंगलुरु शहर की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सिद्धरमैया से जुड़े एक वायरल स्टिंग वीडियो में दिखाए गए यौन शोषण के आरोप, एक मनगढ़ंत और जानबूझकर रची गई कहानी का हिस्सा थे। राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच आगे बढ़ रही है और इसमें तकनीकी सबूत तथा कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। खरगे के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कलबुर्गी में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘साक्ष्यों की तकनीकी जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी, और भी विवरण सामने आएंगे।

जो कोई भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।’’ जांच में कुछ लोगों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए, मंत्री ने कहा कि कुमारस्वामी और उनके करीबी सहयोगियों के साथ काम करने वाले कुछ लोग जांचकर्ताओं के सामने पेश नहीं हुए हैं। खरगे ने सवाल किया, ‘‘उन्हें (कुमारस्वामी) उनसे जांच में सहयोग करने के लिए कहना चाहिए था। वे ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?’’ प्रियंक ने कुमारस्वामी पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्धरमैया के खिलाफ ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जांच अभी खत्म नहीं हुई है। मंत्री ने कहा, ‘‘यह तो महज बानगी है, पूरी फिल्म आनी अभी बाकी है।’’ प्रियंक खरगे ने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी सबूतों और अन्य सामग्रियों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी के सहयोगियों और समर्थकों सहित जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खरगे ने उन लोगों को चुनौती दी जो यह आरोप लगा रहे हैं कि जांच के पीछे उनका हाथ था, और उनसे कहा कि वे अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत पेश करें।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को 4-2 से दी शिकस्त

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल की बदौलत पांच बार के चैंपियन भारत ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। Sun, 01 Nov 2026 22:56:50 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के छिपाए 21 लाख रुपये बरामद #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T18:28:41+00:00

Ramleela Maidan Rally News: INDIA Bloc की रैली के बीच Amit Shah पर क्यों बरसे Pappu Yadav? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T18:39:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers