आजम खान के जेल से बाहर निकलने की तारीख करीब आते ही लगा अड़ंगा! रामपुर जेल पहुंची ED की टीमें
Azam Khan Release: सपा के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के जेल से बाहर आने की खबर से पहले उनकी कठिनाई काफी बढ़ चुकी है. उनके जेल से निकलने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रामपुर जेल पहुंच गई. जांच टीम उनसे पूछताछ में लगी है. दरअसल, ईडी ने 13 अक्टूबर 2026 को मोहम्मद आजम खान, जौहर ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर अजीमनगर थाने में एफआईआर की थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान के रिहा हाते ही ईडी उनको अरेस्ट कर सकती है. उनको गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया सकता है.
रिहाई का परवाना जारी कर दिया
आजम खान के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि उनके खिलाफ जारी सभी मुकदमों में रिहाई के परवाने जारी हो गए हैं. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहे पांच केस में शुक्रवर को रिहाई के परवाने जारी करते हुए जेल भेज दिया गया था। इसके बाद शनिवार को दो पैन कार्ड केस में भी राहत मिली। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत मिली थी. जमानत की शर्तें पूरी होने के बाद संबंधित कोर्ट ने रिहाई का परवाना जारी कर दिया.
रामपुर जेल पहुंची ED की टीम
इसी बीच सबसे अधिक चर्चा प्रवर्तन निदेशालय की टीम को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ED की टीम रामपुर जिला जेल पहुंची। ऐसा दावा हो रहा है कि टीम के साथ पांच गाड़ियां भी जेल के परिसर से बाहर मौजूद हैं। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या आजम खान की जेल से रिहाई के बाद ED उन्हें कब्जे में ले सकती है?
कल का मौसम, 1 नवंबर: रविवार को 22 राज्यों में होगी बारिश, 80-85 की रफ्तार से चलेगी हवा
उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग इलाकों में अलग रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan








