Responsive Scrollable Menu

अप्रवासियों के कमर्शियल लाइसेंस पर अमेरिका में छिड़ी सियासी बहस, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर टकराव

वॉशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर अप्रवासियों को कमर्शियल लाइसेंस लेने से रोकने के मुद्दे पर संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान रिपब्लिकन ने हाईवे पर सुरक्षा खतरों की चेतावनी दी। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस कदम से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है और सप्लाई चेन में रुकावट आ सकती है।

डेमोक्रेट ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे नियम लागू हुए तो करीब दो लाख अनुभवी ट्रक ड्राइवर उद्योग से बाहर हो सकते हैं। इससे सप्लाई चेन प्रभावित होगी, सामान की डिलीवरी में देरी होगी और माल ढुलाई की लागत बढ़ जाएगी।

बुधवार को संसद की होमलैंड सिक्योरिटी सबकमेटी ने इस विषय पर सुनवाई की। समिति के अध्यक्ष रिपब्लिकन सांसद जोश ब्रेचीन ने कहा कि कई राज्यों में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है और अवैध रूप से रह रहे लोगों को भी कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस दिए जा रहे हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य ब्रेचीन ने कहा कि ट्रक ड्राइवर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि वे रोजाना पूरे देश में खाना, ईंधन, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचाते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन विभाग की जांच में कई राज्यों में नियमों के उल्लंघन सामने आए हैं।

उनके मुताबिक, इलिनॉइस में जारी हर पांच में से एक नॉन-डोमिसाइल संघीय मानकों पर खरा नहीं उतरा। वहीं कैलिफोर्निया में करीब 17 हजार लाइसेंस गलत तरीके से जारी किए गए। इसके अलावा न्यूयार्क में जारी किए गए आधे से ज्यादा ऐसे लाइसेंस संघीय कानून का उल्लंघन करते पाए गए।

रिपब्लिकन सांसदों ने चेतावनी दी कि भारी ट्रकों को चलाना जिम्मेदारी का काम है। अगर कोई अयोग्य व्यक्ति 40 टन के ट्रक को चलाए तो वह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

सुनवाई में टिम तिप्टन ने बताया कि राज्य पुलिस और इमिग्रेशन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कई ड्राइवरों को अंग्रेजी की बुनियादी समझ भी नहीं थी और संभव है कि उन्होंने गलत तरीके से लाइसेंस हासिल किया हो।

रिचर्ड डेल टोरो ने फ्लोरिडा में हुए एक हादसे का जिक्र किया, जिसमें एक ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए यह केवल नीति पर बहस नहीं, बल्कि हमेशा के लिए एक बड़ी क्षति है।

डेमोक्रेट सांसदों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि प्रवासी ट्रक ड्राइवर अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि अमेरिका में लगभग 20 प्रतिशत ट्रक ड्राइवर प्रवासी हैं।

सुनवाई में वेंडी लियु ने कहा कि अगर वैध काम की अनुमति रखने वाले प्रवासियों को कमर्शियल लाइसेंस से रोका गया, तो इससे सड़क सुरक्षा में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे नियम लागू हुए तो करीब दो लाख अनुभवी ट्रक ड्राइवर उद्योग से बाहर हो सकते हैं।

सुनवाई के दौरान सांसदों ने एक ऐसे सड़क हादसे का भी जिक्र किया, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर पहले अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और बाद में दूसरे राज्य से कमर्शियल लाइसेंस हासिल कर लिया था। रिपब्लिकन सांसदों ने इसे नियमों की खामियों का उदाहरण बताया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, होटल में महिला संग किया गलत व्यवहार, जानें पूरा मामला

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. श्रीलंका क्रिकेट टीम से अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में जीतने के बाद भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने निराशाजनक प्रदर्शन के पाकिस्तान क्रिकेट टीम की दुनिया भर में जमकर फजीहत हुई. इस सब के बाद अब एक और ऐसा मामला सामने आया है, जो पाकिस्तान क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों को शर्मसार कर देगा. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा गंभीर आरोप

दरअसल, एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के एक होटल में हाउसकीपिंग महिला से गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है. इस बारे में टेलीकॉम एशिया की एक रिपोर्ट में लिखा गया है. रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेटर पर महिला संग गलत व्यवहार करने का दावा किया गया है.

क्या है पूरा मामला, आइए जानिए 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना तब हुई, जब कैंडी में पाकिस्तान टीम गोल्डन क्राउन होटल में रुकी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के एक खिलाड़ी ने होटल के अंदर एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया. 

इस पूरे मामले में सूत्रों ने दावा किया कि, 'श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया'. ये स्थिति तब और खराब हो गई जब होटल स्टाफ ने मदद के लिए फोन किया.

महिला का मदद के लिए शोर सुनकर, होटल के दूसरे स्टाफ सदस्य उसे बचाने आए. यह मामला जल्द ही पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा तक पहुंचा, जिन्होंने कथित तौर पर इस मामले को अंदरूनी तौर पर संभाला है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद गोल्डन क्राउन होटल के सीनियर अधिकारी बहुत गुस्से में थे और होटल मैनेजमेंट पाकिस्तानी क्रिकेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता था क्योंकि उन्हें लगा कि यह व्यवहार गलत है.

इस पूरे मामले में पाकिस्तान टीम मैनेजर ने उस समय उस खिलाड़ी को बचा लिया. इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि, नवीद चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से होटल अधिकारियों से माफी मांगी और टीम के अंदर मामले को संभाला. इसके बाद पाकिस्तान की इज्जत बच सकी.

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले किया था ड्रामा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया. इसके बाद उसके मैच श्रीलंका में आयोजित कराए गए. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले. उन्होंने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार के बाद भारत के साथ श्रीलंका के कोलंबो में 15 अगस्त को खेलने से भी मना दिया. 

इसके बाद पाकिस्तान ने जमकर विवाद काटा और कई सारी मीटिंग के बाद आईसीसी की बात मानकर भारत के साथ मुकाबला खेला. पाकिस्तान इस मैच को हार गया. पाकिस्तान लीग स्टेज में ग्रुप - ए में भारत, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसएक के साथ था. 

पाकिस्तान ने यूएसए, नामीबिया और नीदलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई. इसके बाद सुपर-8 में पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश के चलते रद्द हो गया. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया और श्रीलंका से पाकिस्तान सिर्फ एक मैच जीत पाया और सुपर-8 से ही बाहर हो गया.

ये भी पढ़ें :  IND vs ENG: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल से पहले मिली खास सलाह, जानिए दिग्गज ने चिंताजनक फॉर्म पर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के पिता क्यों रोए? कहा- मैंने पहली बार भगवान से कुछ मांगा

Sanju Samson Father: संजू सैमसन अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने की तैयारी में हैं. लेकिन, उससे पहले उनके पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते दिख रहे हैं. Thu, 05 Mar 2026 16:54:14 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War Update: समुद्र के नीचे 'साइलेंट किलर'! #RBharat #Shorts #BreakingNews #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:31:47+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार चले राज्यसभा..बिहार किसके हवाले?| Bihar Politics | Rajyasabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:36:50+00:00

US, Israel Attack Iran: अगले 100 दिन तक चल सकता है Iran WAR? | America | Pentagon | US Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:33:36+00:00

Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, CM कौन बनेगा? Samrat Choudhary से आगे ये नाम | Bihar | BJP | Nityanand #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers