T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, होटल में महिला संग किया गलत व्यवहार, जानें पूरा मामला
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. श्रीलंका क्रिकेट टीम से अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में जीतने के बाद भी पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने निराशाजनक प्रदर्शन के पाकिस्तान क्रिकेट टीम की दुनिया भर में जमकर फजीहत हुई. इस सब के बाद अब एक और ऐसा मामला सामने आया है, जो पाकिस्तान क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों को शर्मसार कर देगा.
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा गंभीर आरोप
दरअसल, एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के एक होटल में हाउसकीपिंग महिला से गलत व्यवहार करने का आरोप लगा है. इस बारे में टेलीकॉम एशिया की एक रिपोर्ट में लिखा गया है. रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेटर पर महिला संग गलत व्यवहार करने का दावा किया गया है.
क्या है पूरा मामला, आइए जानिए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना तब हुई, जब कैंडी में पाकिस्तान टीम गोल्डन क्राउन होटल में रुकी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के एक खिलाड़ी ने होटल के अंदर एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया.
इस पूरे मामले में सूत्रों ने दावा किया कि, 'श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले, पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया'. ये स्थिति तब और खराब हो गई जब होटल स्टाफ ने मदद के लिए फोन किया.
महिला का मदद के लिए शोर सुनकर, होटल के दूसरे स्टाफ सदस्य उसे बचाने आए. यह मामला जल्द ही पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा तक पहुंचा, जिन्होंने कथित तौर पर इस मामले को अंदरूनी तौर पर संभाला है.
रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद गोल्डन क्राउन होटल के सीनियर अधिकारी बहुत गुस्से में थे और होटल मैनेजमेंट पाकिस्तानी क्रिकेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता था क्योंकि उन्हें लगा कि यह व्यवहार गलत है.
इस पूरे मामले में पाकिस्तान टीम मैनेजर ने उस समय उस खिलाड़ी को बचा लिया. इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि, नवीद चीमा ने खिलाड़ी की तरफ से होटल अधिकारियों से माफी मांगी और टीम के अंदर मामले को संभाला. इसके बाद पाकिस्तान की इज्जत बच सकी.
???? A PAKISTANI PLAYER HARASSED A HOUSEKEEPING WOMEN IN HOTEL
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 5, 2026
Pakistan Team was staying at the Golden Crown Hotel when the incident took place in Kandy. A player from the squad allegedly behaved in an inappropriate manner with a female housekeeping staff member inside the hotel.… pic.twitter.com/vTTHVp2glA
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले किया था ड्रामा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया. इसके बाद उसके मैच श्रीलंका में आयोजित कराए गए. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले. उन्होंने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार के बाद भारत के साथ श्रीलंका के कोलंबो में 15 अगस्त को खेलने से भी मना दिया.
इसके बाद पाकिस्तान ने जमकर विवाद काटा और कई सारी मीटिंग के बाद आईसीसी की बात मानकर भारत के साथ मुकाबला खेला. पाकिस्तान इस मैच को हार गया. पाकिस्तान लीग स्टेज में ग्रुप - ए में भारत, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसएक के साथ था.
पाकिस्तान ने यूएसए, नामीबिया और नीदलैंड के खिलाफ अपने मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई. इसके बाद सुपर-8 में पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश के चलते रद्द हो गया. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया और श्रीलंका से पाकिस्तान सिर्फ एक मैच जीत पाया और सुपर-8 से ही बाहर हो गया.
ये भी पढ़ें : IND vs ENG: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल से पहले मिली खास सलाह, जानिए दिग्गज ने चिंताजनक फॉर्म पर क्या कहा?
भारत-फिनलैंड की रणनीतिक साझेदारी को डिजिटलीकरण और स्थिरता का रूप दे रहे : मोदी
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत और फिनलैंड की साझेदारी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, फिनलैंड के राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत करता हूं। आप जैसे अनुभवी नेता का इस वर्ष के रायसीना डायलॉग का मुख्य अतिथि बनना सम्मान और खुशी की बात है। यूक्रेन से लेकर वेस्ट एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारत और यूरोप अपने संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं।
मोदी ने कहा, हमारा बढ़ता सहयोग विकास और साझा समृद्धि को नई उपलब्धि दे रहा है। 2026 की शुरुआत में ऐतिहासिक एफटीए समझौता हुआ। यह भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा। डिजिटल तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनिबिलिटी जैसे क्षेत्रों में दोनों देश महत्वपूर्ण साझेदार हैं। नोकिया के मोबाइल फोन और टेलीकॉम नेटवर्क ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ा है। फिनलैंड के आर्किटेक्ट के सहयोग से हमने चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया है। फिनलैंड की साझेदारी से असम के नुमालीगढ़ में दुनिया की सबसे बड़ी असम बायो इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड (एबीईपीएल) रिफाइनरी बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण उदाहरणों से प्रेरित होते हुए राष्ट्रपति स्टब की इस यात्रा में हम भारत-फिनलैंड संबंधों को एक रणनीतिक पार्टनरशिप को एक डिजिटलीकरण और स्थिरता का रूप दे रहे हैं। यह साझेदारी, एआई से लेकर 6जी टेलीकॉम तक और क्लीन एनर्जी से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक, कई हाईटेक क्षेत्रों में हमारे सहयोग को गति और ऊर्जा देगी। हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ती हुई वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाओं का रिफॉर्म आवश्यक ही नहीं, अर्जेंट भी है और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा, भारत और फिनलैंड, दोनों, कानून के नियम, डायलॉग और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि केवल सैन्य विवाद से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे।
--आईएएनएस
केके/पीयूष
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















