Responsive Scrollable Menu

IRIS Dena पर US Attack का खौफ, दूसरे ईरानी जहाज ने Sri Lanka से मांगी इमरजेंसी एंट्री

श्रीलंका के सांसद नमाल राजपक्षे ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के पास मौजूद एक ईरानी जहाज ने "तत्काल बंदरगाह पर आने" का अनुरोध किया है। ईरानी नौसैनिक जहाज का यह तत्काल अनुरोध अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा आइरिस डेना को डुबोए जाने और उस पर टॉरपीडो से हमला किए जाने के एक दिन बाद आया है। हमें यह जानकारी मिली है कि एक अन्य ईरानी जहाज श्रीलंका के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में, हमारे क्षेत्रीय जलक्षेत्र के ठीक बाहर मौजूद है और उसने तत्काल बंदरगाह पर आने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हालांकि, उसे अभी तक सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। श्रीलंका के सांसद का यह बयान मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिस्सा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंकाई जलक्षेत्र के ठीक बाहर था, लेकिन उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: भारत से लौट रहे जहाज पर US का हमला, 87 की मौत, अब होगा बड़ा एक्शन

4 मार्च को एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी फ्रिगेट आईरिस देना को डुबो दिया और उस पर टॉरपीडो से हमला किया। यह युद्धपोत भारत के विशाखापत्तनम में सैन्य अभ्यास से लौटने के बाद हिंद महासागर में श्रीलंका के जलक्षेत्र में था। ईरान से 2,000 समुद्री मील दूर हुए इस हमले में लगभग 87 लोग मारे गए। श्रीलंका सरकार के अनुसार, खोज अभियान के दौरान 32 नाविकों को बचा लिया गया, हालांकि, कई लोग अभी भी समुद्र में लापता हैं और उनके मृत होने की आशंका है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अमेरिकी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि युद्धपोत का विनाश वाशिंगटन के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका निर्णायक, विनाशकारी और निर्दयता से जीत रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के सीधे आदेश पर, युद्ध विभाग ने शनिवार तड़के यह अभियान चलाया।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इस संयुक्त अभियान में इज़राइल की सफलता सुनिश्चित करेगा।

Continue reading on the app

IND vs ENG Semifinal: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी सकती है प्लेइंग इलेवन और पिच

आज यानी 5 मार्च मुबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजे इस मुकाबले का आरंभ होगा। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के  फाइनल खेलेगी।

इस मुकाबले में भारत के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। तब इंग्लिश टीम 10 विकेट से जीती थी और फिर चैंपियन भी बनी थी। अब आज भारत के पास हिसाब बराबर करने बेहतरीन मौका होगा। हालांकि, कागजों पर इंग्लिश टीम मजबूत लग रही है। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने वाला है। 

पिच रिपोर्ट 
मुंबई वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच की पिच पर हल्की घास दिख रही है। हालांकि, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई स्कोरंग मुकाबले की उम्मीद है। इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले अभिषेक शर्मा ने तरीन शतक जड़ा था। भारत को अपने सलामी बल्लेबाज से ऐसे ही धमाकेदार दर्शन की उम्मीद है। 

लाइव स्ट्रीमिंग 
 इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियो स्टार ऐप पर देख सकते हैं। 
 
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू समैसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Continue reading on the app

  Sports

लड़ाई की वजह से हुई थी टीम इंडिया के एक सबसे सफल कप्तान का टेस्ट डेब्यू, BCCI को बुलानी पड़ी थी मीटिंग

Sourav Ganguly test debut Story in team india: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली की गिनती सबसे सफल कप्तानों में होती है, लेकिन टीम इंडिया के लिए उनके टेस्ट डेब्यू की कहानी बहुत ही अजीब है. दरअसल भारतीय टीम में उनका डेब्यू एक लड़ाई की वजह से हुई थी. गांगुली ने अपने डेब्यू टेस्ट में 131 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दिया था. Thu, 5 Mar 2026 18:02:29 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज बंद हुआ तो, इन देशों में होगी भयंकर महंगाई! | #telaviv #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:00+00:00

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला ! Bihar News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:32:31+00:00

Dangal: Iran War से भारत की Oil Supply पर क्या असर पड़ेगा?| Oil Price | Israel-Iran War | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:32:41+00:00

Iran Israel War :तेल अवीव पर IRGC काबड़ा हमला | Khamenei | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers