Russia-Ukraine War | यूक्रेन ने दहलाया मॉस्को, रूस का बदला शुरू
रूस के ब्रियांस्क इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। कीव ने रूसी क्षेत्र में ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है। इनमें एक ऐसा हमला भी शामिल है, जिससे समारा ओब्लास्ट की एक तेल रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। गवर्नर ने हताहतों की पुष्टि की, लेकिन तुरंत यह नहीं बताया कि किन जगहों पर हमला हुआ या कितना नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात रूस के समारा ओब्लास्ट में नोवोकुइबिशेव्स्क तेल रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई।
इसे भी पढ़ें: दुनिया को रिकॉर्ड तोड़ तेल बेच रहा भारत, रिलायंस ने किया बड़ा खेल!
सरकारी तेल कंपनी 'रोसनेफ्ट' के स्वामित्व वाली इस रिफाइनरी में कई पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाते हैं, जिनमें रूसी वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला जेट ईंधन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि अगस्त में हुए एक हमले के बाद, इस साल दूसरी बार इसे निशाना बनाया गया है। यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरियों, ईंधन डिपो और अन्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं। इसका मकसद रूसी सेना को होने वाली आपूर्ति में बाधा डालना और मॉस्को के युद्ध प्रयासों के लिए इस्तेमाल होने वाले राजस्व पर चोट करना है।
इसे भी पढ़ें: Atlanta में G20 विदेश मंत्रियों की वार्ता बेनतीजा, यूक्रेन युद्ध के मतभेदों से संयुक्त बयान अटका
यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जेट इंजन से संचालित एक रूसी ड्रोन ने स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इसे भयानक हमला बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने निप्रो में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया।
तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका बनी टेस्ट की नंबर-1 टीम, 2-1 से जीती ऐतिहासिक सीरीज
SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है. टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है. पहले टेस्ट में हार का सामना करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जिस तरह वापसी की, उसने सभी को हैरान कर दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









