सड़क नहीं समंदर के छपरी, नाव वाला स्टंट देखा? नहीं तो देखिए VIDEO
Odisha Boat Stunt: सड़कों पर बाइक और कार के स्टंट तो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन अगर उनसे बोर हो गए हैं तो अब समंदर के छपरी का स्टंट भी देख लीजिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक समुद्र की लहरों के बीच नाव से खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो ओडिशा के पुरी समुद्र तट का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखता है कि युवक तेज रफ्तार नाव पर खड़े होकर संतुलन बनाते हैं और लहरों के बीच अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं. हालांकि इस तरह के स्टंट काफी जोखिम भरे माने जाते हैं. समुद्र की तेज लहरों और असंतुलन की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ऐसे में विशेषज्ञ और प्रशासन अक्सर लोगों से अपील करते हैं कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट करने से बचें.
युद्ध के कारण बढ़े दाम, रमजान में खजूर का बाजार गर्म, कीमिया और अजवा सबसे महंगे
पवित्र रमजान के महीने में खजूर की मांग हर साल तेजी से बढ़ जाती है, क्योंकि इफ्तार के समय रोजा खोलने के लिए खजूर का विशेष महत्व होता है. जयपुर के जौहरी बाजार फ्रूट मंडी में सऊदी अरब, ईरान, इराक और अन्य खाड़ी देशों से आने वाली खजूर की कई वैरायटी मिलती हैं. लेकिन इस साल खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण खजूर की आवक कम हो गई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खासतौर पर कीमिया गोल्ड खजूर की कीमत में करीब 200 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर पड़ रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















