युद्ध के कारण बढ़े दाम, रमजान में खजूर का बाजार गर्म, कीमिया और अजवा सबसे महंगे
पवित्र रमजान के महीने में खजूर की मांग हर साल तेजी से बढ़ जाती है, क्योंकि इफ्तार के समय रोजा खोलने के लिए खजूर का विशेष महत्व होता है. जयपुर के जौहरी बाजार फ्रूट मंडी में सऊदी अरब, ईरान, इराक और अन्य खाड़ी देशों से आने वाली खजूर की कई वैरायटी मिलती हैं. लेकिन इस साल खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण खजूर की आवक कम हो गई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खासतौर पर कीमिया गोल्ड खजूर की कीमत में करीब 200 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर पड़ रहा है.
जब दक्षिण में बसती है काशी, 800 साल पुराने काशी विश्वेश्वर स्वामी मंदिर का दिव्य रहस्य
तेलंगाना में स्थित लगभग 800 वर्ष पुराना काशी विश्वेश्वर स्वामी मंदिर आस्था और प्राचीन भारतीय वास्तुकला का अद्भुत संगम है. चालुक्य काल में निर्मित यह मंदिर अपनी अनोखी शिल्पकला, डोलराइट पत्थरों के चमकदार खंभों और एक ही चट्टान से बनी जंजीरों के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय मान्यता के अनुसार यहाँ स्थापित शिवलिंग की महिमा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के समान मानी जाती है. शांत प्राकृतिक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह स्थल सदियों से श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ बना हुआ है, जो भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की अनमोल धरोहर को दर्शाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















