Responsive Scrollable Menu

ईरान-इजरायल एक दूसरे पर दाग रहे मिसाइल, जानें क्यों हाड़ौती के किसानों का कलेजा कर रहा धुकुर-धुकुर

Iran-Israel-US war: राजस्थान के हाड़ौती अंचल में इस समय किसानों से लेकर एक्सपोर्ट कारोबारियों के बीच ज्यादा चर्चा पश्चिम एशिया के युद्ध की हो रही है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मचा दी है. अमेरिका की मदद से इजरायल की कार्रवाई तेज है तो जवाब में ईरान भी हमले कर रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष के करीब चार हफ्ते तक चलने की आशंका जताई है. इस जंग की गूंज राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र तक सुनाई दे रही है, जहां किसान चिंता में डूबे हैं और जल्द शांति की दुआ कर रहे हैं.

Continue reading on the app

कोटा में भाजपा नेता पर घर में घुसकर हमला, फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, पिता-पुत्री घायल

Kota News : राजस्थान के कोटा शहर के शिवसागर इलाके में एक भाजपा नेता पर घर में घुसकर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है. धारदार हथियारों और लाठियों से लैस आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की. हमले में पिता-पुत्री गंभीर घायल हुए. उद्योगनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel War: मैं बस घर जाना चाहता...भारत में फंसी टीम के कोच ने लगाई मदद की गुहार

Iran-Israel War: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज टीम को घर लौट जाना था। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अभी भी भारत में ही रुके हुए हैं। इस बीच टीम के हेड कोच डैरेन सैमी का 4 शब्दों का का पोस्ट 'मैं बस घर जाना चाहता हूं'- सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यह सिर्फ एक थके हुए कोच की प्रतिक्रिया नहीं थी, बल्कि उस बेचैनी का इजहार था जो टीम इस वक्त झेल रही। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से टीम की वापसी में देरी हुई। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि सभी खिलाड़ी, कोच और अधिकारी सुरक्षित हैं और भारत में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।

वेस्टइंडीज टीम भारत में फंसी
दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण वेस्ट एशिया और गल्फ के हवाई गलियारों में कई रूट्स पर पाबंदियां लगी हैं। कुछ एयरस्पेस बंद हैं, तो कुछ पर सख्त नियंत्रण है। इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदलने पड़े हैं। कई फ्लाइट्स रद्द, डायवर्ट या लेट हो गई हैं। वेस्टइंडीज टीम भी इसी वजह से तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी।

भारत से हारकर वेस्टइंडीज बाहर
टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह स्थिति टीम के लिए और भारी पड़ रही है। खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होने का झटका झेल चुके हैं। अब घर लौटने में अनिश्चितता ने मानसिक थकान और बढ़ा दी है। लंबा टूर्नामेंट, हार का दर्द और फिर सफर में अटक जाना—यह सब किसी भी टीम के लिए मुश्किल होता है।

सैमी आमतौर पर शांत और संतुलित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका सीधा और भावनात्मक पोस्ट और भी असरदार लग रहा है। इसमें कोई आरोप नहीं, कोई शिकायत नहीं, बस घर जाने की इच्छा। यही सादगी इसे लोगों से जोड़ रही है।

CWI ने कहा है कि सुरक्षित यात्रा उनकी प्राथमिकता है। बोर्ड आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और जल्द नई यात्रा योजना बनाने पर काम कर रहा है। जब तक नई व्यवस्था नहीं होती, टीम भारत में ही रुकी रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, जिम्बाब्वे टीम भी इसी तरह की उड़ान बाधा से प्रभावित हुई है। इससे साफ है कि यह किसी एक टीम की लॉजिस्टिक समस्या नहीं, बल्कि व्यापक एविएशन संकट है।

क्रिकेट से बड़ी यह वैश्विक स्थिति फिलहाल खिलाड़ियों को मैदान से दूर रखे हुए है। सैमी का पोस्ट इस पूरे हालात का सबसे सटीक सार है कि टीम तैयार है लेकिन हालात ने उसे रोक रखा है।

Thu, 05 Mar 2026 12:52:25 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on CM Nitish Kumar LIVE: बिहार का नया CM कौन? | Bihar Politics | Rajya Sabha Nomination #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:28:57+00:00

Nitish Kumar Vs BJP | Bihar News | Brahmāstra|Debate Show:Bihar Next CM की कमान किसके हाथ | politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:30:36+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने मार गिराए 2000 मिसाइल! | Khamenei | Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:30:34+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha | 'नीतीश के अलावा कोई मंजूर नहीं', सड़कों पर उतरे JDU कार्यकर्ता | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:30:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers