कोटा में भाजपा नेता पर घर में घुसकर हमला, फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, पिता-पुत्री घायल
Kota News : राजस्थान के कोटा शहर के शिवसागर इलाके में एक भाजपा नेता पर घर में घुसकर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है. धारदार हथियारों और लाठियों से लैस आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की. हमले में पिता-पुत्री गंभीर घायल हुए. उद्योगनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
धरोहर: अंडे-गुड़ से बनी हैदराबाद की 116 साल पुरानी इमारतें, जानें क्या है इनकी मजबूती का राज
हैदराबाद के पत्थर गट्टी इलाके की 116 वर्ष पुरानी पत्थर की इमारतें आज भी अपनी मजबूती के लिए मिसाल मानी जाती हैं. 1908 में मूसी नदी की विनाशकारी बाढ़ के दौरान जब हजारों घर ढह गए, तब ये संरचनाएं अडिग रहीं. इन इमारतों में सीमेंट की जगह चूना, गुड़, अंडे की सफेदी, बेल का गूदा और उड़द की दाल से बने पारंपरिक लेप का उपयोग किया गया था, जो समय के साथ और कठोर होता गया. चारमीनार क्षेत्र की ये ऐतिहासिक मेहराबें आज भी प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग कौशल का जीवंत प्रमाण हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















