Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 30 October 2026: आज शिव योग में मृगशिरा और आद्रा नक्षत्र का संयोग, पढ़ें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. आज सुबह 09 बजकर 5 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा और फिर आद्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. वहीं, योगों की बात करें तो आज शिव योग रात 08:42 तक रहेगा. चलिए अब पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 30 अक्टूबर 2026
  • वार- शुक्रवार
  • तिथि- कार्तिक कृष्ण पंचमी तिथि शाम 07 बजकर 25 मिनट तक उसके बाद षष्ठी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होगा.
  • योग- शिव योग और सिद्ध योग
  • करण- कौलव, तैतिल, गर, वणिज करण
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा
  • दिशा शूल उपाय- जौ खाकर घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, घर में आएगी सुख-समृद्धि! क्यों खास है यह परंपरा?

आज का महामंत्र

  • ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद। 
  • ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥ 

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06.32 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 30 अक्टूबर शाम 09:39 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 31 अक्टूबर को सुबह 11:50 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:59 मिनट से सुबह 05:47 मिनट तक

अमृत काल- रात 09:57 बजे से रात 11:25 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12.32 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक.

यम गण्डक- दोपहर 02.58 बजे से शाम 04.22 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 07.58 मिनट से सुबह 09.22 मिनट तक.

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:49 मिनट से सुबह 09:33 मिनट तक और दोपहर 12:32 से दोपहर 01:17 बजे तक

शुक्रवार के नुस्खे

  • शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करें. जरूरतमंदों को भोजन, धन या सफेद वस्त्र दान करें. इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
  • शुक्रवार की रात अष्टलक्ष्मी और श्री यंत्र के सामने घी के 8 दीपक जलाना शुभ होता है. इन 8 दीपकों को पूजा के बाद घर की आठों दिशाओं में रखें. यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन के प्रवाह को बढ़ाता है.
  • पूजा के दौरान कमलगट्टे की माला से 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा' मंत्र का जाप करें. जाप पूरा होने के बाद इस माला  को तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की होती है.
  • शुक्रवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करना विशेष फलदायी है. विष्णु जी लक्ष्मी के पति हैं, इसलिए दोनों की पूजा से धन की स्थिरता मिलती है. पूजा के समय मन को शांत रखें और नकारात्मक
    विचारों से दूर रहें.
  • शुक्रवार को किसी से भी लड़ाई झगड़ा या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन का नुकसान शुरू हो सकता है. इस दिन शांति और प्रेम से बात करना शुभ होता है.
  • शुक्रवार को उधार लेने या देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन देन धन की स्थिरता को बिगाड़ सकता है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो जाती है.
  • शुक्रवार को जमीन, मकान या किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. साथ ही इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे धन के रास्ते में रुकावट आ सकती है.

आपका दिन मंगलमय हो....

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से करें परहेज? जानें सोना-चांदी से जुड़ी मान्यताएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे 8 नए 'समुद्री शिकारी', दुश्मन की हर हरकत पर रखेंगे नजर

यह परियोजना भारत सरकार की क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास से जुड़ी सागर पहल को और मजबूत करने में अहम योगदान देगी। इन युद्धपोतों को कई तरह की भूमिकाओं के लिए तैनात किया जा सकेगा।

Continue reading on the app

  Sports

विराट का कवर ड्राइव, रोहित का पुल शॉट... वनडे सीरीज के लिए RO-KO की खूंखार तैयारी, प्रैक्टिस में दिखा फुल एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में दिखेंगे. यही कारण है कि ये दोनों धाकड़ बल्लेबाज मेजबान न्यूजीलैंड को दहलाने के लिए नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. Sun, 1 Nov 2026 13:57:44 +0530

  Videos
See all

आमने सामने टकराईं स्कूटी और बाइक, दो लोग घायल! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:44:12+00:00

उफनती नहर में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे 10 लोग! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers