Responsive Scrollable Menu

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में अमेरिका के पास अभी भी एक या दो ऐसे ठिकाने हैं, जिन्हें निशाना बनाना बाकी है। इनमें एक संदिग्ध भूमिगत परमाणु परिसर भी शामिल है। उनके इस बयान से संकेत मिले हैं कि ईरान में अमेरिका के सैन्य लक्ष्य अभी पूरी तरह पूरे नहीं हुए हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को नई चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान की सेना को किसी भी दुश्मन के हमले का तुरंत और जोरदार जवाब देने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।

10 मिनट में ठिकानों को बना सकते हैं निशाना

शनिवार को फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत और परमाणु कार्यक्रम को काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे ठिकाने हैं, जिन्हें निशाना बनाना बाकी है।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, "हमने उनके परमाणु सिस्टम को नष्ट कर दिया है। अभी भी एक या दो ऐसी जगहें हैं, जिन्हें हमें 'संभालना' है, लेकिन हम ऐसा 10 मिनट के भीतर कर सकते हैं।" उन्होंने खास तौर पर 'पिकएक्स माउंटेन' का जिक्र किया। यह ईरान की नतान्ज परमाणु सुविधा के पास स्थित एक संदिग्ध भूमिगत परमाणु परिसर है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को इसे भी निशाना बनाना होगा।

इसे भी पढ़ें: Binance से 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टो चोरी में उत्तर कोरियाई हैकर्स का हाथ, FBI का दावा

खामेनेई की अमेरिका और इजरायल को चेतावनी

ट्रंप के बयान से करीब एक दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक लिखित संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि अगर दुश्मन दोबारा सैन्य या आतंकवादी हमले शुरू करते हैं, तो ईरान तय करेगा कि नया संघर्ष कब और किन शर्तों पर खत्म होगा। उन्होंने ईरान की सेना से दुश्मन की किसी भी धमकी का तुरंत और जोरदार जवाब देने को कहा। साथ ही, उन्होंने जवाबी कार्रवाई को भौगोलिक रूप से किसी सीमा में न बांधने की बात कही।

खामेनेई ने सेना को अपनी निशाने वाली जगहों की सूची अपडेट करने का भी निर्देश दिया। इसमें अमेरिका और इजरायल की सभी संपत्तियों को शामिल करने की बात कही गई है, चाहे वे जमीन पर हों या दूसरे रूप में मौजूद हों।

हथियारों का उत्पादन बढ़ाने का भी आदेश

खामेनेई ने सेना को टोह लेने, सहायता और सैन्य अभियानों के लिए जरूरी हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने सैन्य खुफिया व्यवस्था को मजबूत करने और देश में ही रक्षा से जुड़ी तकनीक और क्षमताएं विकसित करने पर जोर दिया। अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी ऐसे समय हो रही है, जब इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या अमेरिका एक बार फिर ईरान पर सैन्य हमला करेगा।

इसे भी पढ़ें: Iran पर हमला हुआ तो हम तय करेंगे शर्तें, Mojtaba Khamenei ने US को दी खुली चेतावनी

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद हमले की तैयारी की खबर

'एमएस नाउ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के अगले दिन ईरान पर फिर से हमले शुरू करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है, तो दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का नया दौर शुरू हो सकता है। ट्रंप के हालिया बयानों के बाद दोबारा सैन्य कार्रवाई की अटकलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका इस संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीतिक रास्ते पर काम कर रहा है।

मार्को रुबियो बोले- हमले का फैसला नहीं हुआ

इससे पहले शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर नए हमले शुरू करने का कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अभी बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए तैयार है। वहीं, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

ट्रंप ने कहा, "हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन आप जानते हैं कि उन पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता।" उन्होंने एक बार फिर कहा कि अमेरिका को फिलहाल नए हमले शुरू करने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि वह पहले ही ईरान के सैन्य और परमाणु कार्यक्रम को काफी नुकसान पहुंचा चुका है।

Continue reading on the app

MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा

मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 14 जिलों में लगभग 68 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 16 नवीन सर्वसुविधायुक्त छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी दी है।

प्रत्येक छात्रावास 50 सीटर क्षमता वाला होगा, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ 29 लाख 99 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। सभी छात्रावासों का निर्माण कार्य आगामी 2 वर्ष यानी 24 माह की समय-सीमा में पूरा किया जाएगा।  इन 16 छात्रावासों से प्रदेश के विभिन्न अंचलों के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा।

क्या-क्या सुविधाएं होगी

इन आधुनिक छात्रावासों में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष और कोचिंग कक्ष जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • प्रत्येक छात्रावास भवन का निर्माण मानक अनुसार 1401.20 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया में किया जाएगा।
  • आवास और नियमित अध्ययन के लिए मुख्य भवन में 25 आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर रूम होगा।
  • आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा।
  • परिसर में छात्रावास अधीक्षक के लिए आवासीय गृह, चौकीदार कक्ष और 3 यूनिट सुव्यवस्थित शौचालय और स्नानागार का निर्माण होगा।
  • छात्रों की डिजिटल शिक्षा के लिए इंटरएक्टिव पैनल और सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पक्की बाउंड्री वॉल और एप्रोच रोड का प्रावधान किया गया है।
  • शुद्ध पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर (RO), निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए इन्वर्टर, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • जल संरक्षण की दृष्टि से सभी छात्रावासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाएगा।

प्रदेश के 14 जिलों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

  1. सीहोर जिले के आष्टा में उत्कृष्ट बालक छात्रावास और जूनियर बालिका छात्रावास।
  2. सागर के नरयावली में सीनियर बालक छात्रावास।
  3. दतिया के सेवड़ा में सीनियर कन्या छात्रावास।
  4. मऊगंज में सीनियर बालक छात्रावास ।
  5. उज्जैन के कोठी रोड पर महाविद्यालयीन बालक छात्रावास ।
  6. बड़वानी में सीनियर बालिका नवीन छात्रावास और महाविद्यालयीन बालिका छात्रावास।
  7. झाबुआ में सीनियर बालक छात्रावास।
  8. राजगढ़ के ब्यावरा में सीनियर बालिका छात्रावास।
  9. रीवा के सिरमौर में जूनियर कन्या छात्रावास।
  10. टीकमगढ़ के बम्हौरीकला में सीनियर बालिका छात्रावास।
  11. नीमच के चचैर में सीनियर बालक छात्रावास।
  12. भोपाल के भदभदा में सीनियर बालक छात्रावास।
  13. छतरपुर के वारीगढ़ में सीनियर बालिका छात्रावास ।
  14. ग्वालियर के बनवार में बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

एक नजर में

  • कुल छात्रावास: 16
  • कुल लागत: 68 करोड़ 80 लाख रुपयेप्रति
  • छात्रावास लागत: 4 करोड़ 29 लाख 99 हजार रुपये
  • जिलों की संख्या: 14 जिले
  • क्षमता: प्रत्येक में 50 सीटर
  • बिल्ट-अप एरिया: 1401.20 वर्ग मीटर
  • समय-सीमा: 24 माह / 2 वर्ष में निर्माण पूर्ण
  • मुख्य सुविधाएं: 25 आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, कोचिंग कक्ष, अधीक्षक आवास, चौकीदार कक्षआधुनिक सुविधाएं: स्मार्ट क्लास (इंटरएक्टिव पैनल), CCTV, RO, इन्वर्टर, सोलर वाटर हीटर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग
  • जिले जहां बनेंगे: सीहोर (आष्टा), सागर, दतिया, मऊगंज, उज्जैन, बड़वानी, झाबुआ, राजगढ़, रीवा, टीकमगढ़, नीमच, भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर

 

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट बर्बाद कर रही है टीम इंडिया? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खड़े किए बड़े सवाल

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ दो ही मैच में मौका दिया गया. टीम इंडिया के इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर के. श्रीकांत बेहद नाराज हैं. Mon, 02 Nov 2026 15:07:20 +0530

  Videos
See all

BJP PC: भारत अब आत्म गौरव के साथ आगे बढ़ रहा- बीजेपी #shorts #sudhanshutrivedi #congress #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:44:10+00:00

Dhirendra Krishna Shastri Controversial Statement: राम कृष्ण विवाद, 'मेरे बयान को गलत समझा गया' #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:43:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers