Responsive Scrollable Menu

Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान में गरजा तालिबान, इतने सारे एयरबेस पर किया एयरस्ट्राइक

Pak-Afghan Tension: अफगानिस्तान में सत्ता संभाल रहे अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र में किए गए हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई. 

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस, क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया. 

पाकिस्तान ने काबुल और बगराम एयरबेस पर किया हमला 

बयान में कहा गया है कि इन ठिकानों पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए गए, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. मंत्रालय के मुताबिक, ये हमले उस कार्रवाई के जवाब में किए गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने काबुल, बगराम एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों में बीती रात और आज हवाई हमले किए थे. 

तालिबान ने अपने बयान में कहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन या किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई दोबारा की गई, तो उस पर कड़ा और जवाबी एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल इन दावों पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.  

अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए पाकिस्तानी जेट

अल-जजीरा की एक खबर के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. तालिबान सरकार का कहना है कि उसकी फोर्सेज ने पाकिस्तानी विमानों पर फायरिंग की. दोनों देशों के बीच चल रहा टकराव लगातार चौथे दिन में पहुंच गया है. तालिबान के मुताबिक, रविवार सुबह पाकिस्तानी जेट अफगान हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए, जिसके बाद एंटी-एयरक्राफ्ट और मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात कर जवाबी कार्रवाई की गई.

तालिबान ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी विमानों ने बगराम एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमले को नाकाम कर दिया गया. बगराम वही पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डा है, जिसमें पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा दिलचस्पी जताई थी.

 

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर शनिवार को हमला कर दिया. जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में भारी तनाव पैदा हो गया है. जिसका असर वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है. आज यानी सोमवार (2 मार्च, 2026) को अंतरराष्ट्रीय  बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी  उछाल दर्ज किया गया. सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 3.21 डॉलर यानी 4.79 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. जिसके बाद ये 70.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 3.74 डॉलर यानी 5.13 प्रतिशत उछाल के साथ 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

IND VS WI: वर्ल्ड कप पर भी भारत का होगा कब्जा! T20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंडिया, क्रिकेट लवर बोले-'वन मैन आर्मी बुमराह

T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में के आखिरी मुकाबले में इंडिया ने वेस्टइंडीज को मात दे दी. दोनों के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा मैच में आखिरी तक कुछ कह पाना काफी मुश्किल था कि कौन जीतेगा. लेकिन संजू सैमसन शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाई. लोगों ने जगह-जगह बड़े-बड़े स्क्रीन लगाकर मैच का आनंद लिया. वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने सेमीफाइनल के लिया क्या कुछ कहा आइये जानते हैं. Mon, 2 Mar 2026 10:42:22 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update News : ऑस्ट्रेलिया में खामेनेई की मौत का जश्न | Breaking News | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:09:21+00:00

High-Level Meeting: मिडिल ईस्ट युद्ध पर सुरक्षा मंत्रियों की महत्वपूर्ण चर्चा | #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:16:11+00:00

Madhya Pradesh : CM Mohan Yadav ने Bhopal के कैंसर अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:04:25+00:00

जो दिखा वो सिर्फ ट्रेलर, बाकी है बड़ी पिक्चर!Israel Iran War | Iran News | Ali Khamenei |US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T06:04:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers