Responsive Scrollable Menu

कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश, विमान उड़ा रहा पायलट पैराशूट से कूदा

2 मार्च की सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिका-ईरान युद्ध का तीसरा दिन है और मध्य पूर्व में कई जगहों पर हमले हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पायलट सुरक्षित है। ऑनलाइन प्रसारित वीडियो में कथित तौर पर उसे जमीन पर देखा जा रहा है और एक कार में उसे शरण दी जा रही है। वीडियो में कैद इस दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी के हमले के बाद विमान गलती से अपने ही साथियों की गोलीबारी का शिकार हो गया होगा। पैट्रियट सिस्टम एक अमेरिकी निर्मित वायु रक्षा मंच है जिसे बैलिस्टिक मिसाइलों और शत्रु विमानों जैसे आने वाले खतरों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, दुर्लभ मामलों में, गलत पहचान, रडार की गड़बड़ी, आइडेंटिफिकेशन फ्रेंड ऑर फो (आईएफएफ) की खराबी, या संचार में रुकावट के कारण किसी मित्र विमान को गलती से शत्रु विमान के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Iran युद्ध पर मोदी ले रहे हैं सबसे बड़ा एक्शन? पहले की हाई लेवल मीटिंग, फिर सीधा UAE-इजरायल को फोन घुमाया

कुवैत इंटीग्रेटेड पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज कंपनी (केआईपीआईसी) ने बताया कि सोमवार को मीना अल अहमदी रिफाइनरी के अंदर विमान का मलबा गिर गया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद आपातकालीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। खबरों के मुताबिक, विमान के गिरने से पहले पायलट ने इजेक्ट कर दिया था, हालांकि पायलट की हालत के बारे में अमेरिकी या कुवैती अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़ाकू विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले तेजी से नीचे उतरते हुए दिखाया गया है, और एक अलग फुटेज में इजेक्ट करने के बाद पायलट को भी दिखाया गया है। अभी तक किसी भी आधिकारिक बयान में दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Continue reading on the app

Iran युद्ध पर मोदी ले रहे हैं सबसे बड़ा एक्शन? पहले की हाई लेवल मीटिंग, फिर सीधा UAE-इजरायल को फोन घुमाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्टिव हो गए हैं। इजराइल ईरान युद्ध के बाद अब खामनेई के मरने की खबर भी सामने आ गई। इसके बाद पूरी दुनिया में असमंजस का माहौल है। हमारा प्यारा पड़ोसी देश पाकिस्तान तो जल रहा है। यूएस काउंसलेट में आगजनी हुई। वहां पे कई लोग मारे गए। प्रधानमंत्री मोदी इस बीच सीसीएस की बैठक करते हैं। सीसीएस कैबिनेट काउंसिल ऑफ़ सिक्योरिटी मीटिंग तरह से एक उच्च स्तरीय मीटिंग होती है। जिसमें जब आंतरिक देश या पड़ोसी देशों में जब कुछ ऐसा हलचल होता है। जब रक्षा की बात आती है। जब बात आती है कि देश कुछ स्टैंड लेगा।  तो इसी से आप समझ सकते हैं कि जब इसमें एक पॉइंट जुड़ जाता है कि इस युद्ध को लेकर भारत का स्टैंड क्या होने वाला है। तमाम तरह की चर्चाओं के बीचमिडिल ईस्ट में बढ़ते हुए तनाव और इजराइल, ईरान के टकराव के बीच भारत ने एक बड़ी कूटनीतिक चाल चली है। हालात को बिगड़ते हुए देख भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत एक्शन लिया है और सीधे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू को फोन घुमाए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और सबसे पहली प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि शत्रुता को जल्द से जल्द खत्म किया जाए ताकि हालात और ज्यादा ना बिगड़े। पीएम मोदी ने इस बातचीत की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि नेतन्याहूसे मौजूदा क्षेत्र स्थिति पर चर्चा हुई और हाल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता जताई है। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि तनाव कम होना चाहिए और शांति बहाल होनी चाहिए। इसके अलावा खबर यह भी आई कि इजराइल से बात करने से पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अलनहान से भी फोन पर बातचीत की है। 

इसे भी पढ़ें: Hexagon Plan क्या है, जिसमें मोदी को शामिल करना चाहते हैं नेतन्याहू?

इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और जान गवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल के वक्त में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है। पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया है। वहां की सरकार द्वारा भारतीयों का ख्याल रखने के लिए आभार जताया है। गौरतलब यह है कि खाड़ी क्षेत्रों में लगभग लाखों भारतीय काम करते हैं और मौजूदा तनाव का असर सीधा उनकी सुरक्षा और आजीविका पर पड़ रहा है। पीएम मोदी के ये फोन कॉल्स ऐसे समय में आए हैं जब मिडिल ईस्ट में हालात बहुत तेजी से खराब हो रहे हैं। जहां इजराइल और अमेरिका की तरफ से हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामिनई की मौत के बाद से ईरान ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और लगातार अमेरिकी ठिकानों पर और अमेरिकी सहयोगी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जिसका चीन-पाकिस्तान को था डर, इजरायल ने भारत को वही दे दिया!

जिसके बाद इज़राइल ने भी हमलों का एक नया दौर ईरान के ऊपर शुरू कर दिया है। ऐसे में भारत के यह कदम बेहद जरूरी है क्योंकि खाड़ी देशों में लगभग लाखों भारतीय रहते हैं जो कि भारत की पहली प्राथमिकता है। जिनकी सिक्योरिटी और सेफ्टी भारत की पहली प्राथमिकता है। बात साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह बातचीत सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि रणनीतिक संदेश माना जा रहा है। भारत शांति का पक्षधर है लेकिन हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में सीसीएस की बैठक भी बुलाई। इसी की बैठक का मेन मुद्दा यही था कि मिडिल ईस्ट में जारी घमासान के बीच भारतीयों को कैसे बचाया जाए।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में PM Modi का मेगा ऐलान: 'वादे तेजी से पूरे हो रहे', 17 हजार करोड़ के Projects की सौगात

पूरे खाड़ी देशों में फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षा भारत की पहली प्राथमिकता है। दुनिया भर में जारी घमासान के बीच अब भारत एक्शन में दिख रहा है। भारत ने फोन किया है, बात की है और खुद भी बैठकें कर रहा है। अब देखना यह होगा कि यह पूरा मामला आगे कैसा मोड़ लेता है। 

Continue reading on the app

  Sports

SA vs NZ Live Cricket: साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी पहले बॉलिंग

South Africa vs New Zealand live cricket score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरी है. मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. Wed, 4 Mar 2026 18:39:33 +0530

  Videos
See all

राहुल, केजरीवाल, ममता और अखिलेश, सियासी क्लेश!| Holi 2026 | Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:04:03+00:00

Israel Iran War News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद भारत पर क्या असर ? #shorts #ytshorts #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:02:05+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: PM Modi | Sonia Gandhi on Khamenei Death | Trump | Iran US Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:04:04+00:00

श्रीलंकाई तट के पास ईरान जहाज पर सबमरीन से हमला #iran #shorts #viralvideo #viralnews #iran #srilanka #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:02:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers