Railway Recruitment: रेलवे में 190 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 25 वर्ष, 20 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर 20 …
मुनाफे से ऊपर उठकर किसान ने चुनी इंसानियत, पक्षियों के लिए छोड़ दिया पूरा खेत का हिस्सा!
सोशल मीडिया पर एक किसान का छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला काम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अपनी फसल की कटाई के दौरान किसान ने जानबूझकर खेत का एक हिस्सा बिना काटे छोड़ दिया. यह किसी नुकसान या गलती की वजह से नहीं, बल्कि एक सोच-समझकर लिया गया फैसला था. किसान ने शांत भाव से बताया कि प्रकृति पर सिर्फ इंसानों का अधिकार नहीं होता, बल्कि पक्षियों और अन्य जीवों का भी उतना ही हक है. उनका मानना है कि यदि इंसान अपनी जरूरत से थोड़ा सा हिस्सा प्रकृति के लिए छोड़ दे, तो कई जीवों का जीवन बच सकता है. जब खेत के उस हिस्से पर पक्षियों का झुंड इकट्ठा हुआ, तो यह दृश्य इंसानियत और प्रकृति प्रेम की सुंदर मिसाल बन गया. सोशल मीडिया यूजर्स किसान की सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि असली अमीरी धन में नहीं बल्कि दया और संवेदनशीलता में होती है. आज के समय में जहां अधिक मुनाफा और उत्पादन को प्राथमिकता दी जाती है, वहां इस किसान का यह कदम याद दिलाता है कि दया, संतुलन और प्रकृति के प्रति सम्मान अभी भी हमारे समाज में जिंदा है. Video Credit: Instagram- @fourdayskizindagi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18























