Responsive Scrollable Menu

Best Adventure Bikes: लंबी Road Trip के लिए ये 3 Adventure Bikes बन सकती हैं पहली पसंद

आज के दौर में एडवेंचर मोटरसाइकल सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि रोमांच से भरी यात्राओं का साथी बन चुकी हैं। लंबी रोड ट्रिप, पहाड़ी सफर, पथरीले रास्ते या ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वाले राइडर्स के बीच Adventure Bikes की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। SUV जहां आरामदायक सफर देती है, वहीं ADV बाइक राइडर को रास्ते के साथ सीधे जुड़ने और हर मोड़ को महसूस करने का अलग अनुभव देती है।

मुश्किल रास्तों के लिए क्यों खास हैं Adventure Bikes?


एडवेंचर मोटरसाइकल को खास तौर पर अलग-अलग तरह की सड़कों और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इनमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत सस्पेंशन, दमदार इंजन और बेहतर राइडिंग एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं। यही खूबियां इन्हें टूटे-फूटे रास्तों, गड्ढों और पहाड़ी ट्रेल्स पर सामान्य मोटरसाइकलों से ज्यादा सक्षम बनाती हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल की ऑफ-रोड क्षमता अलग होती है, इसलिए बाइक चुनते समय अपने इस्तेमाल को ध्यान में रखना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 V2: 2 लाख से कम में कौन सी बाइक है बेस्ट?

1. BMW R 1300 GS: प्रीमियम एडवेंचर का दमदार नाम

BMW R 1300 GS उन राइडर्स के लिए शानदार विकल्प है, जो पावर, तकनीक और लंबी दूरी के आराम को एक साथ चाहते हैं। इसमें 1,300cc का बॉक्सर इंजन मिलता है, जो मजबूत टॉर्क के साथ हाईवे और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर प्रभावशाली प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। इसके एडवांस फीचर्स में राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन जैसी तकनीकें शामिल हैं। लंबी यात्राओं के साथ कठिन रास्तों पर भी इसकी क्षमता इसे प्रीमियम ADV सेगमेंट की खास बाइक बनाती है।

2. Triumph Tiger 1200: स्पीड और रोमांच का मेल

Triumph Tiger 1200 उन लोगों को आकर्षित करती है जिन्हें एडवेंचर के साथ स्पोर्टी राइडिंग भी पसंद है। इसका तीन-सिलेंडर इंजन हाईवे पर शानदार प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है। बड़ा 21-इंच फ्रंट व्हील, शाफ्ट ड्राइव और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन इसे कठिन रास्तों के लिए तैयार करते हैं।

इसके कुछ वेरिएंट में बड़ा फ्यूल टैंक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। लंबी दूरी की यात्रा और ऑफ-रोड रोमांच के बीच संतुलन चाहने वाले राइडर्स के लिए यह आकर्षक विकल्प है।

3. Royal Enfield Himalayan: पहाड़ों का भरोसेमंद साथी

Royal Enfield Himalayan एडवेंचर बाइक की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम है। इसका फोकस सिर्फ तेज रफ्तार पर नहीं, बल्कि कठिन इलाकों में सहज और नियंत्रित राइडिंग पर भी है। मजबूत डिजाइन, उपयोगी ग्राउंड क्लीयरेंस और लंबी यात्रा के अनुकूल एर्गोनॉमिक्स इसे पहाड़ी सफर और ऑफ-रोडिंग के लिए उपयोगी बनाते हैं।

हिमालयी रास्तों से लेकर पथरीले ट्रैक तक, यह बाइक अपने संतुलित व्यवहार और मजबूत सस्पेंशन के कारण एडवेंचर राइडर्स के बीच लोकप्रिय है। यही वजह है कि बजट और उपयोग के हिसाब से यह बड़े प्रीमियम ADV मॉडल्स का व्यावहारिक विकल्प बन सकती है।

सफर के हिसाब से चुनें अपनी बाइक

अगर आपका फोकस प्रीमियम फीचर्स और दमदार टूरिंग पर है तो BMW R 1300 GS आकर्षक विकल्प है। स्पोर्टी अंदाज और लंबी दूरी के रोमांच के लिए Triumph Tiger 1200 बेहतर लग सकती है, जबकि व्यावहारिक एडवेंचर और पहाड़ी यात्राओं के लिए Himalayan पर विचार किया जा सकता है। बाइक खरीदने से पहले कीमत, वजन, सर्विस लागत, सीट हाइट और अपने वास्तविक इस्तेमाल को जरूर ध्यान में रखें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कमाई के मामले में तोड़े रिकॉर्ड्स

पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार था। जो 15 अक्टूबर को खत्म हो गया। अब अपनी रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

जेलर 2 से दर्शक और मेकर्स दोनों को ही बड़ी उम्मीद थी। यह उम्मीद पर खरा उतरते हुए दृश्यम 3 को वर्ल्ड वाइड कमाई के मामले में पहले ही दिन पछाड़ चुकी है। वहीं दूसरे दिन इसने धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कि इसने कुल कितनी कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 का जलवा

रजनीकांत की फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेजी से दौड़ लगाना शुरू कर दी है। पहले दिन इसने वर्ल्डवाइड 125 करोड रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन आप यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 210.65 करोड़ कमा चुकी है।

 

तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी कमाई से दुनिया भर में तहलका मचाया है। लेकिन जेलर ने इस फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विदेश में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा चल रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने ओवरसीज मार्केट में दो दिनों में 64 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जेलर ने 2 दिन में 97 करोड़ का कलेक्शन कर रणवीर की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई

इस फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चल रहे कमाई के आंकड़े की बात करें तो इसे भारत में पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। ये हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल में रिलीज हुई। दो दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 96.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से इसका ग्रॉस कलेक्शन 113.65 करोड़ पहुंच गया है।

Continue reading on the app

  Sports

राशिद T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने:उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, रजा का शतक बेकार; अफगानिस्तान सीरीज जीता

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पुरुष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में विकेटकीपर बल्लेबाज तादिवनाशे मरुमानी को LBW आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। राशिद ने 120वें T20I मैच में यह मुकाम छुआ। उनके नाम अब इस फॉर्मेट में 200 विकेट हैं। इस मैच में अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई के 116 रन की मदद से 221/7 का स्कोर बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रन के बावजूद 202/5 रन ही बना सका। अफगानिस्तान ने 19 रन से मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 38 रन पर 5 विकेट गंवाए, उमरजई और इजाज ने संभाला अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर तक 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। नौवें ओवर में स्कोर 38/5 हो गया। रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम, इब्राहिम जादरान और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके। सदीकुल्लाह अटल ने 17 रन बनाए। इसके बाद उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने पारी संभाली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रन जोड़े। यह पुरुष T20I में छठे या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए। उमरजई ने 44 गेंदों पर पूरा किया शतक उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T20I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। दूसरी ओर, इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। राशिद ने आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा। टीम ने पुरुष T20I में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह शुरुआती 4 विकेट 20 से कम रन पर गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। रजा का शतक, लेकिन जिम्बाब्वे 19 रन पीछे रह गया 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। राशिद ने मरुमानी को LBW आउट किया। इसके बाद फरीद अहमद ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। आधी टीम 82 रन पर आउट हो गई। यहां से कप्तान सिकंदर रजा और डेब्यू कर रहे तफाद्जवा त्सिगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के लगाए। 40 साल के रजा पुरुष T20I में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका। Fri, 30 Oct 2026 01:27:02

  Videos
See all

मुंबई में अरबों डॉलर के डेटा सेंटर का विरोध क्यों [Mumbai residents push back against data centres] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:31:35+00:00

कार मालिक को लगा झटका, चोर पहिया लेकर हुआ फरार | #ViralVideo #ytshorts #cartheft #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers