Responsive Scrollable Menu

'आशिकी 2' से 'छिछोरे' तक, श्रद्धा कपूर ने इन 8 फिल्मों में बिखेरा अपने हुनर का जलवा, बन गईं बॉलीवुड की क्वीन

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हीरोइनों में से एक श्रद्धा कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. उन्हें साल 'आशिकी 2' फिल्म से जबरदस्त कामयाब मिली और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. श्रद्धा कपूर ने बड़े पर्दे पर अपनी वर्सेटिलिटी से हर बार दर्शकों के दिलों को जीता है. उन्होंने न केवल रोमांटिक फिल्मों में अपनी सादगी से दिल जीता, बल्कि 'एबीसीडी 2' में डांस और 'छिछोरे' में संजीदा अदाकारी से खुद को एक मुकम्मल आर्टिस्ट साबित कर दिया. उनके जन्मदिन के मौके पर उन यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की क्वीन बना दिया.

Continue reading on the app

ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के दो भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़तीं देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस कैंप, डर लग रहा

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चार दिन से चल रही जंग में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो भाई अमित मलिक और अनिल मलिक भी फंस गए है। दोनों भाई कतर में समंदर के बीच ऑयल रिंग पर काम करते है। ऑयल रिग से समंदर के 18 हजार फीट नीचे से गैस और ऑयल निकाला जाता है। अमित के मुताबिक, वे 27 फरवरी को इंडिया से कतर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के तुरंत बाद ही युद्ध जैसे हालात शुरू हो गए। पहले जहाज पर थे तो ज्यादा डर महसूस नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही बमबारी शुरू हुई, उसे हेलीकॉप्टर से कतर की सनईया सिटी में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि उनके भाई अनिल को दुबई भेजा गया। मगर, जिस होटल में वे ठहरे हैं, उसके ऊपर से मिसाइलें गुजरती दिखीं। एक मिसाइल को उनके होटल के ऊपर ही डिफेंस सिस्टम ने हवा में नष्ट किया। उनके सामने की दिशा में ही अमेरिका का बेस कैंप है और वहीं पर मिसाइलें गिराने की कोशिश की जा रही थी। यह आंखों देखा दृश्य उनके लिए बेहद डरावना था। उधर, जब दोनों भाइयों ने सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में अपने गांव बिधल में परिवार को इसकी जानकारी दी तो उनकी चिंता बढ़ गई। परिवार ने दोनों से कहा कि किसी भी तरह देश लौट आओ। परिवार ने सरकार से भी अपील की है कि जंग में फंसे भारतीयों की जल्द से जल्द वतन वापसी के प्रयास करें। कैसे है जंग के हालात, दोनों भाइयों ने बताई तीन बातें… दोनों भाइयों के ऑयल रिग तक पहुंचने का सफर… परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा, नेवी में जाने की चाहत थी अनिल ने उनका परिवार ढाई एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन खेती-बाड़ी से ज्यादा बचत नहीं हो पाती थी। इसी कारण बेहतर रोजगार की तलाश में मैने और छोटे भाई अमित ने विदेश जाने का फैसला किया। अमित ने 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में जाने का फैसला किया। वर्ष 2014 में उसने हिसार की एक अकादमी से डिप्लोमा किया और ट्रेनिंग मुंबई में हुई। ठगी हुई तो विदेश जाने का फैसला किया अनिल बताते है कि मुंबई से ट्रेनिंग लेकर लौटे तो हिसार का संस्थान बंद मिला। पता चला कि नेवी में भेजने के नाम पर उनके साथ 6 से 8 लाख रुपये की ठगी हो गई। इसके बावजूद अमित ने हार नहीं मानी और मेहनत के दम 10 साल पहले विदेश में काम शुरू किया। पहले दुबई में नौकरी की और पिछले 6 साल से कतर में ऑयल रिग पर कार्यरत हैं। बाद में अमित ने मुझे भी इसी क्षेत्र में लगवा दिया। 20 दिन काम के मिलते है 1.60 लाख रुपए अमित को 20 दिन काम के लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये मिलते हैं। बेहतर कमाई के लिए उन्होंने जोखिम भरा काम चुना, लेकिन आज हालात इतने भयावह हैं कि चिंता बढ़ गई है। गांव में पिता और पत्नी हर पल फोन का इंतजार करते हैं। अमित ने बताया कि रविवार रात लगातार गोलाबारी होती रही। जहाज के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनाई देती रही। हालांकि अब दोनों भाई सुरक्षित स्थान पर हैं और लगातार परिवार को हालात की जानकारी दे रहे हैं। दोनों भाइयों की हो चुकी शादी, बच्चे भी बड़े भाई अनिल मलिक लगभग 35 वर्ष के हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। चार साल पहले उनकी शादी हुई। उनके दो बच्चे है, एक 7 साल की बेटी और 5 साल का बेटा। अनिल का परिवार सोनीपत शहर में रहता है। जबकि, अमित मलिक 28 वर्ष के हैं। दो साल पहले उनकी शादी हुई और उनका दो साल का बेटा है। उनकी पत्नी और पिता गांव में रहते हैं। उनकी मां का करीब तीन साल पहले निधन हो चुका है। अनिल की पत्नी बोलीं- बस सकुशल लौट आए दोनों अनिल की पत्नी किरण ने बताया कि दो दिन पहले ही उनकी पति और देवर से बात हुर्ह थी। दोनों ने वहां के जो हालात बताए थे, उसने हमारी चिंता बढ़ा दी है। बस हमारी हुई कामना है कि वे जहां भी रहे, सुरक्षित रहे। दोनों को जल्दी से जल्दी घर लौट आने को कहा गया है। मगर, अभी सभी फ्लाइट्स बंद है, ऐसे में सरकार को वहां फंसे लोगों को जल्दी ही देश वापस लाने के प्रयास करने चाहिए। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… दोहा कतर में देर रात ईरान का मिसाइल अटैक:एयरपोर्ट और गैस प्लांट को बनाया निशाना, 60-70 भारतीयों का समुंद्र से रेस्क्यू रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने दोहा कतर से मंगलवार सुबह दैनिक भास्कर एप से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ईरान ने देर रात करीब 2 बजे कतर में अमेरिकन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया। हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों के मरने की पुष्टि कतर न्यूज ने भी की है। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

रंगों की बहार में कहीं फीकी ना पड़ जाए सेहत, इन टिप्स की मदद से खेलें सुरक्षित होली

रंगों के उत्सव होली पर हर कोई मस्ती में डूबा हुआ दिखाई देता है। यह ऐसा दिन है जो रंगों की बौछार, ढेर सारी मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों से भरा रहता है। इस दिन हम मस्ती तो खूब करते हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। होली के … Tue, 03 Mar 2026 10:25:28 GMT

  Videos
See all

US Embassy Attacked In Saudia Arabia | US Vs Iran | Iran-Israel War: अमेरिकी दूतावास पर हमला #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:35:26+00:00

Indian Economy | 'दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत' | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:36:56+00:00

Iran Israel War : सऊदी अरब ने 8 ईरानी ड्रोन मार गिराए | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:41:43+00:00

Iran Big Attack on Saudi Arabia LIVE Updates: तेल रिफाइनरी पर अटैक | Israel Iran US war | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:36:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers