Responsive Scrollable Menu

विवेक ओबेरॉय ने शांति की अपील की:US-ईरान तनाव और एयरस्पेस पाबंदियों के बीच UAE में रह रहे लोगों से पैनिक न करने को कहा

मिडिल ईस्ट में US-ईरान स्थिति और एयरस्पेस पाबंदियों के बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को UAE में रहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए शांत रहने और पैनिक से बचने का मैसेज दिया। कई सालों से यूएई में रह रहे विवेक ओबेरॉय ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “यूएई में रह रहे मेरे एक्सटेंडेड फैमिली से कहना चाहता हूं कि मौजूदा खबरें आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन याद रखिए, यह देश शांति, धैर्य और साथ मिलकर आगे बढ़ने की भावना पर बना है।” उन्होंने आगे लिखा, “हम 200 से ज्यादा देशों से आए हैं, लेकिन एक बड़े परिवार की तरह साथ रहते हैं। मैं यूएई सरकार और वहां की सशस्त्र सेनाओं के नेतृत्व को सलाम करता हूं। उनकी सतर्कता और समय पर जारी अलर्ट लोगों को सुरक्षित रखते हैं। हमारे देशों के बीच का रिश्ता इस्पात के पुल जैसा मजबूत है, और यहां रहने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित रहें, जारी सलाह के अनुसार घर के अंदर रहें और शांत बने रहें।” भारत के लोगों से भी प्रार्थना करने को कहा अपनी पोस्ट के अंत में विवेक ने कहा, “भारत में अपने लोगों से कहना चाहता हूं: आइए, सभी को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। घबराहट फैलाने का जरिया न बनें। जानकारी के लिए आधिकारिक और सत्यापित मीडिया पर ही भरोसा करें। हर हाल में सहानुभूति को प्राथमिकता दें। सच ही हमारी सबसे मजबूत ढाल है। एमिरेट्स के हर घर तक शांति और उजाला पहुंचे, यही कामना है।” बता दें कि विवेक का मैसेज ऐसे समय में आया है, जब कई भारतीय सेलिब्रिटी वेस्ट एशिया के हालात की वजह से फ्लाइट में रुकावट के कारण UAE में रुके हुए हैं। एयरस्पेस पर पाबंदियां हाल ही में US और इजराइल की सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाब के बाद लगाई गई हैं, जिससे पूरे इलाके में ट्रैवल पर असर पड़ा है।

Continue reading on the app

जेएनयू में पढ़े अमरेश सिंह नेपाली कांग्रेस में पीएम के चेहरे गगन थापा के लिए बने कड़ी चुनौती-ग्राउंड रिपोर्ट

गगन थापा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और प्रधानमंत्री का चेहरा भी. मधेश की सरलाही-4 सीट से गगन थापा चुनाव लड़ रहे हैं और यहाँ से जेएनयू में पढ़े अमरेश सिंह तीन बार से लगातार चुनाव जीत रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

'पावर प्ले में इतने रन बनेंगे!', भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल का महामुकाबला, फैंस ने कर दिया दावा

Public Opinion India vs England Today Match: आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का महा मुकाबला है. फैंस को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच में अपना दम खम दिखाएगी और फाइनल तक पहुंचेगी. आइए आम जनता से जानते हैं कि उन्हें भारत से आज क्या उम्मीदें हैं. Thu, 5 Mar 2026 15:08:48 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00

Nitish Kumar Resign Live : नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला ! | Bihar Political Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:03:06+00:00

भारत से अलग हुए ये देश और बने इस्लामी | Pakistan | Afganistan | islamic country #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:13:46+00:00

#nitishkumar के फैसले के बाद #jduprotest, #tejashwiyadav क्या बोले? #biharnews #politics #rjd #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers