Responsive Scrollable Menu

जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कमाई के मामले में तोड़े रिकॉर्ड्स

पैन इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार था। जो 15 अक्टूबर को खत्म हो गया। अब अपनी रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

जेलर 2 से दर्शक और मेकर्स दोनों को ही बड़ी उम्मीद थी। यह उम्मीद पर खरा उतरते हुए दृश्यम 3 को वर्ल्ड वाइड कमाई के मामले में पहले ही दिन पछाड़ चुकी है। वहीं दूसरे दिन इसने धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। चलिए जान लेते हैं कि इसने कुल कितनी कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 का जलवा

रजनीकांत की फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेजी से दौड़ लगाना शुरू कर दी है। पहले दिन इसने वर्ल्डवाइड 125 करोड रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन आप यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 210.65 करोड़ कमा चुकी है।

 

तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपनी कमाई से दुनिया भर में तहलका मचाया है। लेकिन जेलर ने इस फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विदेश में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा चल रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने ओवरसीज मार्केट में दो दिनों में 64 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जेलर ने 2 दिन में 97 करोड़ का कलेक्शन कर रणवीर की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई

इस फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चल रहे कमाई के आंकड़े की बात करें तो इसे भारत में पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। ये हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल में रिलीज हुई। दो दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 96.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से इसका ग्रॉस कलेक्शन 113.65 करोड़ पहुंच गया है।

Continue reading on the app

Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

Begusarai News : मिथिला की पावन कल्पस्थली सिमरिया धाम में राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला-2026 का शुभारंभ रविवार, 18 अक्टूबर से होगा। गंगा तट पर लगने वाला यह मेला 24 नवंबर तक चलेगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और साधु-संतों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात की [...]

Continue reading on the app

  Sports

टेस्‍ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज, 102 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 batsman Fastest 1000 runs in Test: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है. इंग्लैंड के हर्बट सटक्‍ल‍िफ और वेस्टइंडीज केईडी. वीकेंड्स ने महज 12 पारियों में यह कमाल किया. वहीं, क्रिकेट के 'डॉन' सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 7 मैचों की 13 पारियों में ही यह पहाड़ जैसा आंकड़ा छूकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया. Fri, 30 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

मुंबई में अरबों डॉलर के डेटा सेंटर का विरोध क्यों [Mumbai residents push back against data centres] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:31:35+00:00

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Delhi NCR Weather | Congress | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers