Responsive Scrollable Menu

Arvind Kejriwal Rally Live: अरविंद केजरीवाल की विशाल रैली आज, AAP की मुसीबतें भी बढ़ी, पढ़ें लाइव अपडेट्स

आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल सभा का आह्वान किया है। इस विशाल रैली में विभिन्न राज्यों के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता शिरकत करेंगे। कथित दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल करीब एक साल बाद दिल्ली की जनता को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का कहना है कि वे क्या आदेश देंगे, इसका सभी को इंतजार है।

उधर, केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ाने वाली खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने केजरीवाल के बरी होने के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगा। अरविंद केजरीवाल से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये...

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की रैली को दी मंजूरी

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की रैली को मंजूरी दे दी है। इससे पहले संशय था कि होली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का हवाला देते हुए रैली को अनुमति देने से इनकार किया जा सकता है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक सभा करने की इजाजत दे दी है। इसका मतलब यह है कि यह रैली तय समय और तय जगह पर होगी। बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने दावा किया था कि रैली 11 बजे से शुरू हो जाएगी। 

दिल्ली उच्च न्यायालय में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीबीआई की चुनौती पर 9 मार्च को सुनवाई होनी है। जांच एजेंसी निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दे रही है जिसमें मामले के सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। इन आरोपियों में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाही सूची के अनुसार, इस सुनवाई की अध्यक्षता न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ करेगी। 

राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को दिल्ली शराब घोटाले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, कोर्ट ने सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ जांच की भी सिफारिश की थी। सीबीआई ने अब निचली कोर्ट के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। न्यायमूर्ति स्वर्णकांत की पीठ इस मामले की सुनवाई 9 मार्च को करेगी। 

Continue reading on the app

HPCL Recruitment 2026: 2 मार्च तक भरें फॉर्म, Instrumentation समेत कई पदों पर निकली भर्ती

HPCL जो भारत सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas के तहत आती है। इस ने Graduate Apprentice Trainee ...

Continue reading on the app

  Sports

दुबई एयरस्ट्राइक में बाल-बाल बचे पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- हम सुरक्षित हैं लेकिन…

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को ट्रेनिंग देने वाले इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा उस समय बाल-बाल बच गए जब ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जाते हुए दुबई हवाई अड्डे पर उनके करीब धमाका हुआ। Sun, 01 Mar 2026 13:30:25 +0530

  Videos
See all

War LIVE: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी खबर ! | Iran Israel War | Donald Trump | Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:08:05+00:00

Live Iran Attack Dubai : दुबई में तबाही, ईरान का बदला ! | Breaking News | Breaking News |Iran Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:07:56+00:00

America-Iran War News: Bahrain में रिहायशी टावर और होटल को बनाया निशाना। #iranuswar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:12:50+00:00

Kashmir: अली खामनेई मरा ईरान में, तोड़े जा रहे भारत में सरकारी सामान | #protest #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T08:11:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers