Responsive Scrollable Menu

Israel Election: संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, शाम 6 बजे तक पड़े 67 फीसदी वोट

(हरिंदर मिश्रा) यरुशलम, 27 अक्टूबर इजराइल में मंगलवार को संसदीय चुनावों में शाम छह बजे तक लगभग 67 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो इजराइल के दर्ज इतिहास में सबसे अधिक है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी तथा सेना के पूर्व प्रमुख गादी आइजेनकोट के बीच कड़ा मुकाबला होने का संकेत मिला है। देशभर में मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे खुल गए थे।

देशभर के 12,018 मतदान केंद्रों पर कुल 73,31,981 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्रीय निर्वाचन समिति के अनुसार, शाम छह बजे तक 66.7 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे, जबकि 2022 के चुनाव में इस समय तक 57.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह इस समय तक दर्ज किया गया अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

प्रति घंटे मतदान के आंकड़े 1973 से दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय निर्वाचन समिति (सीईसी) ने बताया कि अपराह्न दो बजे तक 44.9 प्रतिशत पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे, जबकि 2022 के चुनाव में इस समय (पूर्वाह्न दो बजे) तक 38.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह 1973 के बाद इस समय तक दर्ज किया गया सबसे अधिक मतदान है।

केंद्रीय निर्वाचन समिति के कार्यवाहक महानिदेशक डीन लिवने ने कहा कि अब तक 40 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने यरुशलम के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उनके कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

नेतन्याहू ने दक्षिणपंथी मतदाताओं से ‘जागने’ और उनकी लिकुड पार्टी को वोट देने की पुरज़ोर अपील की, ताकि ‘अरब पार्टियों की सरकार’ बनने से रोकी जा सके। यह कदम 2015 के चुनावों में अपनाई गई उनकी पुरानी रणनीति को दोहराने जैसा लगता है। आधिकारिक नतीजे चार नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि चुनाव के संभावित परिणामों से जुड़े अनुमान बुधवार तक सामने आने की उम्मीद है।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में करीबी मुकाबला है। दोनों में से किसी भी पक्ष को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिलने की आशंका है। नेतन्याहू (77) सात अक्टूबर, 2023 के हमले को लेकर जवाबदेही तय करने की बढ़ती मांगों और तीन साल से जारी युद्ध के बाद भी सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

मोरक्को के यहूदी मूल के परिवार से ताल्लुक रखने वाले आइजेनकोट प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट अब यायर लैपिड के साथ एक अलग विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। आइजेनकोट (66) को युद्ध के दौरान निजी क्षति के कारण लोगों की सहानुभूति मिली है। गाजा में संघर्ष के दौरान सेना में सेवा देते हुए उनके बेटे और दो भतीजों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव से पहले सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को एक और बयान जारी कर इजराइली लोगों से नेतन्याहू के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अरब नागरिक, जो इज़राइल की आबादी का लगभग 21 प्रतिशत हैं, चुनाव के बाद के समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: आज कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 October 2026: आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा और सर्वार्थ सिद्धि योग है. आज दोपहर से स्वर्ग की भद्रा रहेगी. सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है, इसमें शुभ काम कर सकते हैं. आज कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, वणिज करण, व्यतीपात योग है. जो लोग व्रत हैं, वे सुबह 06:30 ए एम से गणेश पूजा कर सकते हैं. आज उत्तर का दिशाशूल हैं, उस दिशा में यात्रा से बचें.

Continue reading on the app

  Sports

20वीं बार 5 व‍िकेट हॉल...म‍िचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्र‍िकेट में मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मसीहा बने

Mitchell Starc took 20th time five wicket haul: मिचेल स्टार्क की यह ऐतिहासिक और संघर्षपूर्ण कहानी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को रोमांच से भर देने वाली है. केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस सीरीज-निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. खराब शुरुआत से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क किसी मसीहा से कम साबित नहीं हुए. उन्‍होंने 6 गेंद के अंदर 4 व‍िकेट लेकर तहलका मचा द‍िया. बाएं हाथ के पेसर स्‍टार्क ने 20वीं बार पांच या इससे ज्‍यादा व‍िकेट अपने नाम क‍िए. Wed, 28 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Arnab Cyclone Update: अर्नब तूफान से भयंकर तबाही शुरू? मचेगी भारी तबाही! Arnab Storm | Cyclone News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T00:45:24+00:00

Cyclone Arnab Live Updates : साइक्लोन 'अर्नब' का तांडव शुरू,180 KMPH की रफ्तार | Odisha | AP | WB #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T00:46:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers