UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी
भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा ले लें। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीयों को अचानक हुई बीमारी या इमरजेंसी के कारण भारी-भरकम मेडिकल बिल चुकाने पड़े हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “यूएई की यात्रा या पर्यटन के उद्देश्य से जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उचित स्वास्थ्य बीमा जरूर ले लें।” सलाह में कहा गया है कि बीमा में कैशलेस सुविधाएं भी शामिल होनी चाहिए, जिसमें किसी अप्रत्याशित आपाकतालीन चिकित्सा स्थिति में भारत वापस लाने (मेडिकल रिपैट्रिएशन) का खर्च भी शामिल हो।
भारतीय मिशन ने बताया कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई तथा उत्तरी अमीरात में महावाणिज्य दूतावास को ऐसे कई मामले मिले हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को आपात चिकित्सा स्थितियों का सामना करना पड़ा और इसके कारण उन्हें भारी-भरकम बिल चुकाने पड़े। इसमें कहा गया है कि ये बिल कभी-कभी “मरीज या उनके परिवार वालों की वहन करने की क्षमता से बाहर” होते थे, और इसका कारण अपर्याप्त बीमा कवरेज था। रोजगार वीजा पर या आश्रितों के रूप में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका चिकित्सा बीमा देश में सभी चिकित्सा खर्चों और भारत में चिकित्सा प्रत्यावर्तन को पर्याप्त रूप से कवर करता है।
यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फॉर्म का लगा अंबार, देखें नई परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड कब
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए बिना किसी लेट फीस के 31 अक्टूबर 2026 तक ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan








