Responsive Scrollable Menu

Viral Video: चंदौली में 1 करोड़ 70 लाख बरामद | DDU | Currency Seizure #shorts

Viral Video: चंदौली में 1 करोड़ 70 लाख बरामद | DDU | Currency Seizure #shorts #ddu #chandauli #crores #news18up #viralvideo news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर 'बड़े सैन्य अभियान' के बाद वैश्विक तेल कीमतों में उछाल की संभावना

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए बड़े सैन्य अभियान के बाद वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आने की संभावना है। इस संघर्ष से होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) युद्ध क्षेत्र में आ सकता है, जिससे मध्य पूर्व देशों से कच्चे तेल के निर्यात में बाधा आ सकती है।

दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए भेजा जाता है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। भारी मिसाइल हमलों और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की नौसेना को खत्म करना सैन्य अभियान का अहम उद्देश्य बताए जाने के बाद इस क्षेत्र से तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और इजरायल के बड़े पैमाने पर समन्वित हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। ऐसे में वार प्रीमियम के कारण तेल कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक तेल कीमतें 2 प्रतिशत बढ़कर बंद हुईं और ब्रेंट क्रूड 72.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के कारण हुई।

बार्कलेज बैंक ने कहा है कि अगर आपूर्ति में बड़ा व्यवधान होता है तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। हालांकि बैंक ने यह भी कहा कि तनाव बढ़ने का मतलब यह नहीं कि तुरंत आपूर्ति रुक जाएगी, लेकिन बाजार में जोखिम प्रीमियम जुड़ गया है।

इस बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में खाड़ी देशों से बाहर के देशों से तेल आयात बढ़ाकर अपनी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की है। अब बड़ी मात्रा में तेल होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते नहीं आता।

उन्होंने कहा कि देश की तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के पास कई हफ्तों का भंडार है और विभिन्न मार्गों से आपूर्ति जारी है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। तेल कीमतों में तेजी से आयात बिल बढ़ता है और महंगाई की दर बढ़ जाती है, जो आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचाती है।

हालांकि, भारत ने अमेरिका और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों से आयात बढ़ाकर तेल स्रोतों में विविधता लाई है और रणनीतिक कच्चे तेल भंडार बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की है। भारत के पास पुदुर में 2.25 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) भंडारण क्षमता है, जबकि विशाखापत्तनम में 1.33 एमएमटी और मंगलौर में 1.5 एमएमटी कच्चे तेल भंडारण की क्षमता है। इसके अलावा, समुद्र तट पर स्थित चांदीखोल में एक और रणनीतिक भंडार सुविधा का निर्माण किया जा रहा है।

आपात स्थिति में देश इन रणनीतिक तेल भंडारों का उपयोग कर सकता है। जब वैश्विक कीमतें बहुत अधिक बढ़ जाती हैं, तब भी इन भंडारों का सहारा लेकर राष्ट्रीय तेल कंपनियों को राहत दी जा सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला, हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे: देवजीत सैकिया

हुबली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि भारतीय टीम को जम्मू-कश्मीर से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। Sat, 28 Feb 2026 22:03:55 +0530

  Videos
See all

China Secret Nuke Test: दुनिया के लिए कितनी बड़ी चेतावनी? | Next-Gen Nuclear Warheads | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:40:02+00:00

Mukesh Gupta LIVE : मुकेश जी गुप्ता LIVE | Sanskriti university | Sanatan Sammelan 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:37:49+00:00

Israel-Iran War: खामेनेई का कंपाउंड हुआ तबाह! । US । Donald Trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:37:42+00:00

Israel-Iran War: इजराइल पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, ईरानी सेवा का दावा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T16:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers