Responsive Scrollable Menu

मंडप की ओर जाते समय रश्मिका मंदाना ने हाथ में क्यों पकड़ी थी ये हरी चीज, तेलुगु शादी में क्या है इसका मतलब?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शाही शादी की तस्वीरें सामने आईं, तो एक खास चीज ने सभी का ध्यान खींच लिया. दुल्हन के हाथ में नारियल. आखिर तेलुगु शादी में नारियल का क्या महत्व है और रश्मिका ने इसे क्यों थामा? इसके पीछे छिपी है एक गहरी परंपरा और खास धार्मिक मान्यता क्या है? आइए जानते हैं...

Continue reading on the app

एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'

Ekta Kapoor: डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर ने एकता कपूर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के नाम पर चल रहे फर्जी कास्टिंग कॉल्स को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। एकता ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बताया कि कुछ लोग और नकली अकाउंट उनकी कंपनी का नाम इस्तेमाल कर न्यू कमर कलाकारों से रजिस्ट्रेशन फीस और ऑडिशन चार्ज के नाम पर पैसे मांग रहे हैं।

एकता ने जारी किया नोटिस

शुक्रवार को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान साझा किया। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा— “ऑफिशियल नोटिस: फर्जी कास्टिंग कॉल्स से सावधान रहें। हमेशा सत्यापन करें और सतर्क रहें।”

बयान में कहा गया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति और सोशल मीडिया हैंडल कंपनी की पहचान का दुरुपयोग कर आगामी टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फिल्मों के नाम पर झूठी कास्टिंग की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इन गतिविधियों से उसका कोई संबंध नहीं है और ऐसे किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा की जाती है, जो कलाकारों और निर्देशकों की महत्वाकांक्षाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश करता हो।

फीस मांगने वालों से रहें सतर्क

बालाजी टेलीफिल्म्स ने यह भी साफ किया कि कंपनी कभी भी ऑडिशन, रजिस्ट्रेशन या रोल कन्फर्मेशन के लिए कोई फीस नहीं लेती। साथ ही, बिना आधिकारिक कार्यालय में व्यक्तिगत मुलाकात के कोई औपचारिक समझौता जारी नहीं किया जाता।

कंपनी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या अकाउंट को अपनी निजी जानकारी या पैसा साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें। सभी वैध कास्टिंग प्रक्रियाएं केवल आधिकारिक चैनल और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मीटिंग के जरिए ही की जाती हैं।

एकता कपूर के सीरियल्स और फिल्में

एकता कपूर दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट शोज का निर्माण किया है, जिनमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो होगा और बड़े अच्छे लगते हैं शामिल हैं।

फिल्मों में भी उनकी कंपनी ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘लुटेरा’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे बाहर, कुलदीप यादव अंदर? वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में टीम इंडिया की ये है संभावित XI

India's Probable XI vs West Indies: ईडन गार्डन्स की पिच पर रनों की बारिश तय है. वेस्टइंडीज की टीम भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है. ऐसे में यह मुकाबला 'बल्लेबाजी बनाम बल्लेबाजी' का होने वाला है. जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वही सेमीफाइनल का सफर तय करेगी. Sun, 1 Mar 2026 04:46:03 +0530

  Videos
See all

ईरान पर हमले के लिए ट्रंप का अमेरिका में विरोध [Kamala Harris opposes US and Israel attack on Iran] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:59:05+00:00

BREAKING: Donald Trump says Iran’s Supreme Leader Khamenei is dead | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T22:44:11+00:00

Iran-Israel War Update: तेहरान में इतनी जगह एक साथ धमाके | Khamenei | Breaking | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T00:00:18+00:00

Pakistan Afghanistan War Update: पाक-अफगान युद्ध में ट्रंप की एंट्री | Pak Air Strike on Afghanistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T23:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers