Responsive Scrollable Menu

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप के जरिए अब खुदरा दुकानों से शराब की अग्रिम बुकिंग की जा सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी होम डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं होगी और खरीदारों को ऑनलाइन बुक की गई और भुगतान की गई शराब की बोतलों को 48 घंटे के भीतर खुद जाकर लेना होगा।

यह अग्रिम बुकिंग दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले डीएसआईआईडीसी के दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप के जरिये की जा सकती है। यह निगम शहर में लगभग 200 खुदरा स्टोर संचालित करता है। शहर में चार ऐसे निगम हैं, जिन्हें 700 से अधिक खुदरा दुकानों के माध्यम से सामूहिक रूप से शराब बेचने की अनुमति है।

अधिकारियों ने कहा कि शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर अब तक प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं रही है, और इसका आगे का विस्तार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। आबकारी नियमों के अनुसार ऐप का उपयोग करके बुकिंग करने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए, और एक व्यक्ति को केवल नौ लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की अनुमति है। आपूर्ति लेने के बाद उत्पादों को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि खरीदी गई बोतल को लेने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को रद्द किया जा सकता है।

Continue reading on the app

28 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें: चक्रवात 'अर्नब' के कारण 90 से अधिक ट्रेनें रद्द, विजयवाड़ा में विमान सेवाएं ठप; ट्रंप पर स्विट्जरलैंड की मिस यूनिवर्स ने लगाया रेप का आरोप

28th October Top 20 News in Hindi: चक्रवात 'अर्नब' ने के कारण देश भर के 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. 90 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा कई जगहों पर विमान सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. इतना ही नहीं ओडिशा सहित कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है. अमेरिका की बात करें तो ट्रंप पर एक पूर्व मिस यूनिवर्स ने दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का आरोप लगाया है. ऐसी ही 28 अक्टूबर सुबह की सारी बड़ी खबरें आपको यहां मिल जाएंगी.

The post 28 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें: चक्रवात 'अर्नब' के कारण 90 से अधिक ट्रेनें रद्द, विजयवाड़ा में विमान सेवाएं ठप; ट्रंप पर स्विट्जरलैंड की मिस यूनिवर्स ने लगाया रेप का आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

20वीं बार 5 व‍िकेट हॉल...म‍िचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट क्र‍िकेट में मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मसीहा बने

Mitchell Starc took 20th time five wicket haul: मिचेल स्टार्क की यह ऐतिहासिक और संघर्षपूर्ण कहानी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को रोमांच से भर देने वाली है. केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस सीरीज-निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. खराब शुरुआत से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टार्क किसी मसीहा से कम साबित नहीं हुए. उन्‍होंने 6 गेंद के अंदर 4 व‍िकेट लेकर तहलका मचा द‍िया. बाएं हाथ के पेसर स्‍टार्क ने 20वीं बार पांच या इससे ज्‍यादा व‍िकेट अपने नाम क‍िए. Wed, 28 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert LIVE Updates: तटीय सड़कों से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें, आंध्र में रेड अलर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:11:03+00:00

Delhi के त्रिलोकपुरी क्यों पहुंचे थे Rahul Gandhi #shorts #delhi #rahulgandhi #sir #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers