दावत में चले लात घूंसे, कुर्सियां फेंक-फेंककर एक दूसरे को मारने लगे लोग, वीडियो हुआ वायरल
शादियों में अक्सर विवाद हो जाता है, पर जब बात इतनी बढ़ जाए कि लात-घूंसे चलने लगें और लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक-फेंककर मारने लगें, तब समझा जा सकता है कि स्थिति ज्यादा ही बिगड़ गई है. ऐसा ही नजारा इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @yaaro_ka_yaar_rk पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें लोग दावत में एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, वे एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक रहे हैं. वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
खुराफाती बच्चे ने किया नाक में दम, खोला आटे का डिब्बा, फिर जो किया, देखकर लोग बोले- 'होली खेल ली!'
बच्चे कितने शरारती होते हैं, ये तो सब जानते हैं. ऐसे ही एक शरारती बच्चे का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो आटे से होली खेलता नजर आ रहा है. बच्चे का नाम मोहम्मद अयान है. वीडियो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट @ayan_parvez_alam पर पोस्ट किया गया है. बच्चे ने आटे की टंकी को खोला हुआ है और पूरा आटा अपने ऊपर उड़ेला है, साथ ही उसे बाहर भी फेंक रहा है. वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















